Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: Confession Day 2023: पार्टनर के सामने 6 तरीके से स्वीकार करें अपनी गलतियां, भूल की है तो कहें सॉरी, नहीं आएंगी दूरियां

News Desk / Sun, Feb 19, 2023


हाइलाइट्स

आज एंटी-वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन है.
आज 'कन्फेशन डे' पर अपनी गलतियों को पार्टनर के सामने स्वीकार कर सकते हैं.

Confession Day 2023: आज कन्फेशन डे (19 फरवरी) मनाया जा रहा है. एंटी-वैलेंटाइन वीक का ये 5वां दिन है. इस दिन आप अपने क्रश के सामने खुलकर अपने प्यार को स्वीकार कर सकते हैं यानी कन्फेस कर सकते हैं. साथ ही आपने अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में रहते हुए जो भी गलतियां की हैं, जो भी बातें छिपाई हैं, उसे भी स्वीकार करने का दिन है. कन्फेशन डे आपको मौका देता है कि आप अपनी पिछली गलतियों के बारे में जीवनसाथी के सामने कबूल करें. साथ ही आप इस दिन अपने जीवनसाथी, प्रेमी-प्रेमिका या दोस्तों को ये आश्वस्त करें कि आप दोबारा ऐसी गलतियों को भविष्य में नहीं दोहराएंगे. आइए जानते हैं कन्फेशन डे पर किस तरह से आप अपने पार्टनर के सामने कहें खुलकर अपने मन की बात.

क्या होता है कन्फेशन?
किसी भी व्यक्ति के लिए अपनी गलतियों को स्वीकार करना आसान नहीं होता. इसके लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है. प्रेम, गुस्सा, नफरत की भावनाओं, गलतियों को स्वीकार करना ही कन्फेशन (Confession) कहलाता है. कन्फेशन डे एक व्यक्ति को लंबे समय से मन में छिपी किसी बात को स्वीकार करने का हिम्मत देता है. यह दिन सिर्फ प्यार की भावनाओं को व्यक्त करने तक ही सीमित नहीं होता है, इस दिन आप अपने साथी के सामने अपनी किसी भी भावना को ईमानदारी से व्यक्त कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Anti-Valentine’s Week 2023: वैलेंटाइन वीक के बाद आज से शुरू हुआ एंटी-वैलेंटाइन वीक, मनाई जाती है स्लैप डे समेत ये 6 दिन, देखें पूरी लिस्ट

कन्फेशन डे का महत्व
कन्फेशन डे इसलिए मनाते हैं ताकि आप किसी व्यक्ति के बारे में अपने विचार व्यक्त कर सकें. उन चीजों को बयां कर सकें और जाहिर कर सकें, जिसे आप कई दिनों से छिपा कर रखे हुए थे. अपना पछतावा, दोष, गलती, दुख-दर्द किसी भी छिपी हुई बातों का खुलासा करना है. किसी पर विश्वास करके अपने अंदर छिपी हुई बातों को बोलने का एक बेहतरीन पल है. आप अपने द्वारा की गई उन गलतियों को भी स्वीकार कर सकते हैं, जिन्हें आपने अब तक दूसरों से छिपा कर रखा है.

कबूल करते समय रखें इन बातों का ध्यान

-चीजों को घुमा-फिरा कर कहने की बजाय सीधा कह डालें.

-जब आप कुछ कबूल करें तो उसे बहुत ज्यादा जटिल ना बनाएं और न ही अधिक सोचें. टू द प्वाइंट और संक्षिप्त रखते हुए बातें रखें. कोई बहाना ना बनाएं. अपनी भावनाओं और अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से सामने रखें.

-आपको सामने वाले को भी आपकी बातों को समझने का समय देना चाहिए. आप अपने पार्टनर से अपने विचार व्यक्त कर रहे हों या किसी और को अपनी गलती समझा रहे हों. इसके लिए आप उन पर दबाव ना डालें कि वे आपकी बातों, कन्फेशन को सुनकर आपको तुरंत ही मांफ कर दें.

-यदि कोई रिएक्ट करता है, जवाब देता है, तो उसे हल्के में न लें. आप ये समझें कि हर किसी को चीजों को समझने के लिए थोड़ा समय की जरूरत होती है. वे जो भी प्रतिक्रिया देते हैं, उसके बारे में कोई धारणा न बनाएं.

-अपने प्रति सच्चे और ईमानदार रहने की कोशिश करें. अपनी गलतियों और अपराधबोध की भावनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें. किसी भी चीज की भरपाई करने की कोशिश न करें. खुद के प्रति वफादार रहें. डरें नहीं और खुलकर कन्फेशन डे पर सबकुछ कन्फेस कर डालें. आपकी गलतियां किसी और के जरिए पता चलेंगी तो पार्टनर को अधिक दुख पहुंचेगा. बेहतर है कि बिना देर किए सब कुछ कह डालें, ताकि आपका रिश्ता यूं ही बना रहे.

-जब भी आप कोई गलती करें, उसे तभी स्वीकार करके पार्टनर, दोस्त या किसी रिलेटिव को सॉरी बोल दें. अपनी गलतियों से सीखें. उन्हें दोबारा रिपीट ना करने का वादा करें. माफी मांगें और दूसरों को भी माफ करना सीखें.

Tags: Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन