: 7 घंटे तक बंधक बनी रही MP पुलिस: फोर्स ने पहुंचकर छुड़ाया, ग्रामीणों ने किया पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले दागे
तस्करी मामले की जांच करने पहुंची थी टीम
यह मामला जिले के मनासा थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव का है। बुधवार शाम करीब 4 बजे पुलिस यहां तस्करी मामले की जांच करने पहुंची थी। जिसे ग्रामीणों ने घेर लिया। लोगों ने पुलिस की गाड़ियों के आगे जेसीबी खड़ी कर दी। बाद में सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
1 करोड़ कैश के साथ पकड़ाया कारोबारी: आचार संहिता के बीच कार से बरामद, पुलिस के बाद IT कर रही पूछताछ
दरअसल, जिले की सिंगोली थाना पुलिस ने सोमवार रात झांतला गांव के पास चौकड़ी गांव के नीलेश (उम्र 24 साल) पुत्र श्यामलाल को 54.3 किलो डोडाचूरा के साथ पकड़ा था। इस मामले में आगे की जांच के लिए पुलिस टीम आरोपी को लेकर चौकड़ी गांव पहुंची थी।
30 किलो मादक पदार्थ को 54 किलो बताया
ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए युवक के पास 30 किलो अवैध मादक पदार्थ था, लेकिन पुलिस ने इसकी मात्रा बढ़ाकर 54 किलो कर दी। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पुलिस उन्हें झूठे मामलों में फंसा रही है। मादक पदार्थ तस्करी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आरोपियों को लेकर तीन वाहनों में पहुंची थी पुलिस
घटना की शुरुआत शाम करीब 4 बजे हुई जब सिंगोली पुलिस सोमवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी को लेकर तीन वाहनों से गांव पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेरना शुरू कर दिया। स्थिति को भांपते हुए एक पुलिस वाहन आरोपी को लेकर चला गया, लेकिन ग्रामीणों ने दो वाहनों को रोक लिया। दोनों वाहनों में सिंगोली थाना प्रभारी समेत करीब 10 से 12 पुलिसकर्मी सवार थे।
बर्खास्त B.Ed शिक्षकों को पुलिस ने घसीटा: बस में भरकर ले गए, कई बेहोश, शिक्षिका बोली- पुलिस ने कपड़े फाड़े
जेसीबी लगाकर दो पुलिस वाहनों को रोका गया
ग्रामीणों ने दोनों पुलिस वाहनों के आगे जेसीबी खड़ी कर दी थी। वाहनों में पुलिसकर्मी बैठे रहे। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं।
पुलिस अधिकारी और विधायक मौके पर पहुंचे
हंगामे की सूचना मिलते ही एएसपी नवल सिंह सिसोदिया, एसडीओपी विमलेश उइके समेत अन्य थानों का बल मौके पर पहुंचा। मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू भी गांव पहुंचे। ग्रामीण एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। वह उनसे चर्चा करना चाहते थे।
अवैध मादक पदार्थ नष्ट करती पुलिस
एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया का कहना है कि कुछ नामजद बदमाशों और कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल 77 टन अवैध मादक पदार्थ नष्ट करने के लिए पुलिस की टीम तैनात है। गांव में भी शांति है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे
पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान
21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा
जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR
शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट
35 करोड़ साल से कैसे जिंदा हैं कॉकरोच ? : बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन