: बर्खास्त B.Ed शिक्षकों को पुलिस ने घसीटा: बस में भरकर ले गए, कई बेहोश, शिक्षिका बोली- पुलिस ने कपड़े फाड़े
पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
प्रदर्शन के चलते दोपहर से रात तक तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर जाम लगा रहा। दिनभर वाहन फंसे रहे। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त रही। बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव: बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों ने की समायोजन की मांग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रदर्शनकारियों को घसीटकर बसों में बैठाया
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। इस दौरान कई शिक्षक बेहोश हो गए। उनका कहना है कि नौकरी से हटाए जाने के बाद उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। वे अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे। जब तक उनकी नौकरी बहाल नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों में गुस्सा, सरकार के जवाब का इंतजार
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर गुस्सा जताया। उनका कहना है कि सरकार उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल सरकार की ओर से इस मुद्दे पर कोई ठोस जवाब नहीं आया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे। बर्खास्त शिक्षकों ने मंत्री के बंगले का भी घेराव किया शनिवार सुबह बर्खास्त शिक्षकों ने मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव किया था। समायोजन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे शिक्षक सुबह 5 बजे अचानक मंत्री के बंगले पर पहुंच गए और गेट के बाहर बैठकर नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक समझाने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो पुलिस ने उन्हें जबरन हटाकर गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस नेता समर्थन में आए
नवा रायपुर के टूटा धरना स्थल पर बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है। नौकरी से निकाले गए इन शिक्षकों के समर्थन में अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के अलावा कांग्रेस नेता भी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू भी पहुंचे। इस दौरान महिला सहायक शिक्षकों ने बैज को राखी बांधी।
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सहायक शिक्षकों की मांगों का पूरा समर्थन करती है। सेवाओं को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार चाहे तो कोई रास्ता निकाल सकती है। नौकरी से सीधे हटाना पूरी तरह गलत है। प्रदेश में हजारों शिक्षकों के पद खाली हैं, फिर भी सहायक शिक्षकों को हटाना गलत है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन