Logo
Breaking News Exclusive
कोतमा बस स्टैंड पर गूंज रहीं चीखें, SDRF के जवानों के छिल गए हाथ, देखिए खूनी मंजर की 15 तस्वीरें कोतमा में बिना परमिशन 12 फीट खुदाई, नींद में खर्राटे मार रही थी पालिका; किसकी चूक से बिछी लाशें ? कोतमा में 15 सेकंड में गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, लील गई जिंदगियां, बिना परमिशन खुदाई; जानिए चीख-पुकार की इनसाइड स्टोरी ? सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, होटल में बुलाकर संबंध बनाए, फिर धमकाया, गिरफ्तार गन्ने के जूस वाले बर्फ में मरा मेंढक मिला, अब शहर की बर्फ फैक्ट्रियों की होगी जांच 664 सरकारी Jobs, No इंटरव्यू; CBT से होगा सेलेक्शन Girlfriend को परेशान करने वाले पाकिस्तानी मूल के युवक को जिंदा दफनाया, 5 दिन बाद मिली लाश, लड़की समेत 5 गिरफ्तार Anuppur में कितनी नदियां हैं, Narmada, Son और Johila कहां से निकलती है, कहां खत्म होती है ? 85 में 68 MLA नहीं चाहते BJP का मुख्यमंत्री, जानिए 97% MLA किसे बनाना चाह रहे CM ? Online Earning 2026, MP के युवाओं के लिए घर बैठे ₹30,000 महीना कमाने के 5 आसान तरीके कोतमा बस स्टैंड पर गूंज रहीं चीखें, SDRF के जवानों के छिल गए हाथ, देखिए खूनी मंजर की 15 तस्वीरें कोतमा में बिना परमिशन 12 फीट खुदाई, नींद में खर्राटे मार रही थी पालिका; किसकी चूक से बिछी लाशें ? कोतमा में 15 सेकंड में गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, लील गई जिंदगियां, बिना परमिशन खुदाई; जानिए चीख-पुकार की इनसाइड स्टोरी ? सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, होटल में बुलाकर संबंध बनाए, फिर धमकाया, गिरफ्तार गन्ने के जूस वाले बर्फ में मरा मेंढक मिला, अब शहर की बर्फ फैक्ट्रियों की होगी जांच 664 सरकारी Jobs, No इंटरव्यू; CBT से होगा सेलेक्शन Girlfriend को परेशान करने वाले पाकिस्तानी मूल के युवक को जिंदा दफनाया, 5 दिन बाद मिली लाश, लड़की समेत 5 गिरफ्तार Anuppur में कितनी नदियां हैं, Narmada, Son और Johila कहां से निकलती है, कहां खत्म होती है ? 85 में 68 MLA नहीं चाहते BJP का मुख्यमंत्री, जानिए 97% MLA किसे बनाना चाह रहे CM ? Online Earning 2026, MP के युवाओं के लिए घर बैठे ₹30,000 महीना कमाने के 5 आसान तरीके

: शहडोल के सरसी आईलैंड में विदेश का मजा: पर्यटक भरपूर उठाएंगे लुत्फ, जानिए किसने खोज की और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

Madhya Pradesh Shahdol Sarsi Island Tourist Place: मध्य प्रदेश को शहडोल के सरसी आईलैंड द्वीप के रूप में एक नई सौगात मिली है। सरसी द्वीप इन दिनों एमपी ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुर्खियों में है। इस अद्भुत और मनमोहक पर्यटन स्थल में देश-विदेश के द्वीपों जैसी सभी सुविधाएं और विलासिता मौजूद हैं। इस लेख में जानिए पर्यटन विभाग द्वारा विकसित सरसी द्वीप की खोज कैसे हुई और लोगों को इसके बारे में कैसे पता चला। कैसे हुई इस द्वीप की खोज? आपको बता दें कि सरसी द्वीप की खोज करने वाला कोई और नहीं बल्कि रिटायर्ड नेवी ऑफिसर कमांडर राजेंद्र निगम हैं। शहडोल के रहने वाले राजेंद्र निगम 1975 में भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए और फिर कमांडर के पद पर पहुंचकर रिटायर हुए। देश की सेवा करने के बाद वे 2002 में पर्यटन निगम से जुड़े और प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई। इसी दौरान उन्हें शहडोल के लिए कुछ अलग करने का मन हुआ। 2021-22 में उन्होंने बाणसागर डैम का पूरा सर्वे किया और फिर उन्हें बांधवगढ़ के पास एक खूबसूरत टापू मिला। दो दिन का सर्वे, और पसंद आ गया टापू राजेंद्र निगम बताते हैं कि जब उन्होंने पहली बार टापू देखा तो वहां नाव नहीं थी। इसके बाद उन्होंने खुद पैसे लगाकर कुछ मछुआरों को नाव दी और फिर दो दिन तक टापू का सर्वे करते रहे। उन्हें टापू इतना पसंद आया कि उन्होंने वहां रिसॉर्ट बनाने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया। सरकार को भी पहली नजर में ही यह टापू पसंद आ गया और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 35 करोड़ रुपए मंजूर किए। और अब यह सरसी टापू बेहद खूबसूरत नजर आता है। यहां एमपीटी यानी मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने एक आलीशान रिसॉर्ट भी बनाया है, जहां रहकर लोग मालदीव जैसा मजा ले सकेंगे। इसके साथ ही यहां बोटिंग, पैरा सेलिंग और कई वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां भी होंगी। सरसी द्वीप काफी सुरक्षित है राजेंद्र निगम कहते हैं, "सरसी द्वीप से बोटिंग करना काफी सुरक्षित है और अगर आप सरसी द्वीप आना चाहते हैं तो उसके लिए कई रास्ते हैं। आप बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से भी यहां आ सकते हैं। या फिर मार्कंडे घाट और ब्याहारी से भी आ सकते हैं। एक तरह से सरसी द्वीप को जिस तरह से तैयार किया गया है, उससे यह द्वीप शहडोल जिले का काफी अच्छा पर्यटन स्थल साबित होने वाला है। सरसी द्वीप पूरी तरह से सुसज्जित है सरसी आईलैंड द्वीप को बाणसागर बांध के डूब क्षेत्र में विकसित किया गया है और यहां कई सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। सरसी द्वीप को इको सर्किट परियोजना के तहत विकसित किया गया है, यह क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस द्वीप को तैयार करने के लिए रिसॉर्ट में पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। यहां तीन बोट क्लब बनाए गए हैं, जो वाटर स्पोर्ट्स के रोमांच का अनुभव करने का मौका देंगे। 10 इको हट, जिम, लाइब्रेरी और भी बहुत कुछ पर्यटकों के ठहरने के लिए 10 इको हट तैयार किए गए हैं, जहां से प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाया जा सकता है। खाने के शौकीनों के लिए आकर्षक रेस्टोरेंट की व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही कॉर्पोरेट और अन्य आयोजनों के लिए प्रकृति के बीच आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम भी उपलब्ध होगा। यहां पर्यटकों के स्वास्थ्य और मनोरंजन का भी खास ध्यान रखा गया है। रिसॉर्ट में जिम, लाइब्रेरी और बच्चों के लिए खेल का मैदान बनाया गया है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन