MP CG Times
Breaking News Exclusive
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल

: अफसर के घर मिला 36 लाख का सोना और महंगी शराब: MP में समिति प्रबंधक से 5 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानें पूरा मामला

अफसर के घर मिला 36 लाख का सोना और महंगी शराब: MP में समिति प्रबंधक से 5 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानें पूरा मामला
Madhya Pradesh committee manager gold worth 36 lakhs and expensive liquor: आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम को मध्यप्रदेश के धार में आदिवासी जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक नंदकिशोर सोलंकी के घर से 36 लाख का सोना और 70 हजार की चांदी मिली है। तीन संपत्तियां और 13 बोतल ब्रांडेड अंग्रेजी शराब भी मिली है। इससे पहले सोमवार को ईओडब्ल्यू की टीम को करीब 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति मिली थी। शराब मिलने के बाद आबकारी विभाग ने भी मामला दर्ज किया है। सोमवार तड़के ईओडब्ल्यू ने रतलाम में नंदकिशोर सोलंकी के बेटे और नगर निगम के अकाउंट ऑफिसर विकास सोलंकी के ठिकानों पर भी दबिश दी। इंदौर से अफसरों की दो अलग-अलग टीमें रतलाम में ग्लोबस कॉलोनी स्थित विकास सोलंकी के घर और धार में रिंगनोद गांव स्थित उनके पिता नंदकिशोर सोलंकी के घर पहुंचीं। धार में देर रात तक कार्रवाई जारी रही रतलाम में विकास सोलंकी के ठिकानों पर सोमवार सुबह 4 बजे कार्रवाई शुरू हुई और दोपहर 12.30 बजे खत्म हुई। ईओडब्ल्यू की टीम सोलंकी के घर से निकल गई। लेकिन दूसरी टीम देर रात तक धार के रिंगनोद में उनके पिता के घर पर ही रही। ईओडब्ल्यू एसपी रामेश्वर सिंह यादव ने बताया- अब तक की जांच में दो से तीन और संपत्तियां मिली हैं। घर से 36 लाख रुपए का सोना और 70 हजार रुपए के चांदी के जेवर मिले हैं। जांच के दौरान घर से 13 बोतल अंग्रेजी शराब भी मिली है। देर रात तक की गई जांच में प्रारंभिक तौर पर करीब 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति मिली है। सभी की गणना की जा रही है। टीम को आय से कई गुना अधिक संपत्ति मिली इससे पहले लोकायुक्त विकास सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर चुका है। शासन ने सोलंकी को उपायुक्त पद से निलंबित कर लेखपाल बना दिया है। अब उसके पिता के यहां आय से अधिक संपत्ति मिली है। ईओडब्ल्यू एसपी रामेश्वर सिंह यादव ने बताया कि 40 हजार रुपए मासिक वेतन पाने वाले नंदकिशोर सोलंकी की 28 साल की नौकरी में कुल वैध आय करीब 50 लाख रुपए होनी चाहिए, लेकिन उनके पास इससे कई गुना ज्यादा संपत्ति है। MP में 42 IAS अफसरों के तबादले: 12 जिलों के कलेक्टर बदले गए, जानिए किसे कहां भेजा गया रतलाम में साढ़े 8 घंटे तक चली कार्रवाई डीएसपी पवन सिंघल के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू की 12 सदस्यीय टीम करीब साढ़े 8 घंटे तक रतलाम के ओल्ड ग्लोबस कॉलोनी में रहने वाले विकास सोलंकी के घर की जांच करती रही। बाद में जानकारी मिली कि विकास सोलंकी के पिता नंदकिशोर सोलंकी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। इसी सिलसिले में उनके बेटे विकास सोलंकी के रतलाम स्थित घर पर भी छापेमारी की गई। रतलाम स्थित बेटे के घर से पिता नंदकिशोर से जुड़े जमीन के दस्तावेज जब्त किए गए। ओल्ड ग्लोबस कॉलोनी स्थित जिस घर में विकास सोलंकी रहता था, वह भी उसके पिता के नाम पर मिला। ईओडब्ल्यू की टीम ने घर से दस्तावेज, मकान की रजिस्ट्री, बैंक अकाउंट और लॉकर की जानकारी ली है। इसके अलावा घर से करीब 40 से 45 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। बेटे की भूमिका की भी जांच की जाएगी एसपी यादव के मुताबिक जांच में घर के सभी सदस्यों की आय के स्रोत के दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। हर नंबर से उनकी आय का मिलान किया जाएगा। अगर परिवार के किसी सदस्य की संदिग्ध भूमिका पाई जाती है तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। यह भी पता लगाया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों ने अब तक अपनी नौकरी से कितनी आय अर्जित की है। उनके पास कितनी संपत्ति है। इन सबका मिलान किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि उन्होंने आईटीआर (आयकर रिटर्न) दाखिल किया है या नहीं। जांच के हर पहलू की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। घर से कुछ नकदी भी मिली है। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे

गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे

पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान

पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान

21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR

जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR

शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट

शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट

35 करोड़ साल से कैसे जिंदा हैं कॉकरोच ? : बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से

35 करोड़ साल से कैसे जिंदा हैं कॉकरोच ? : बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन