Logo
Breaking News Exclusive
टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान

: डिंडौरी में गरीबों का टूटा पक्के मकान का सपना: सरपंच-सचिव ने बिना पीएम आवास बनाए जारी की पूरी किस्त, कागजों में पूरा हुआ अधूरा आवास

गणेश मरावी,डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के नाम से आवास स्वीकृत कर निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन कुछ सरपंच-सचिव बगैर आवास निर्माण कराए ही आवास की पूरी किस्त जारी कर दी जा रही है। या फिर यूं कहा जाए कि सरपंच सचिव के द्वारा किसी अन्य के खाते में आवासों की राशि स्थांतरित कर गबन करने का खेल खेला जा रहा है। इन आवासों की पूरी किस्त की राशि किसके खाते में डाली गई यह जांच के बाद ही पता चलेगा। दरअसल, जनपद पंचायत करंजिया के ग्राम पंचायत पडंरीपानी में सरपंच-सचिव ने आवासविहीन हितग्राहियों के नाम से आवास स्वीकृत किया था। इन हितग्राहियों के आवास धरातल से गायब हैं। बकायदा हितग्राहियों की आवास निर्माण हो गई और आवासों की पूरी किस्त भी जारी हो गई है। इन हितग्राहियों के नहीं बने आवास ग्राम पंचायत पंडरीपानी के पोषक ग्राम बरथना निवासी पटवारी पिता फागू लाल, सुकलू पिता मधू ग्राम पिपरपानी, सुखराम पिता जोहन ग्राम पिपरपानी, झामा पिता भादू ग्राम लदरादादर के निवासी है। इन चारों हितग्राहियों के नाम से आवास स्वीकृत किया गया था, लेकिन बगैर आवास निर्माण कराये ही सरपंच सचिव के द्वारा आवास की पूरी किस्त जारी कर दी गई है। अधूरा आवास को कागजों में दर्शाया पूर्ण ग्राम पंचायत पंडरीपानी के पोषक ग्राम लदरादादर निवासी सेवाराम पिता पनसनिया के नाम से आवास स्वीकृत हुआ था। उक्त हितग्राही के आवास की छत ढ़लाई का कार्य बाकी है, लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा आवास की पूरी किस्त जारी कर कागजों में पूर्ण दर्शा दिया गया है। हितग्राहियों को नहीं है कोई जानकारी इस मामले की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि धरातल से आवास ही गायब हैं। आवासों को लेकर जब हितग्राहियों से चर्चा किया गया तो उनका कहना था कि हमारे नाम से आवास स्वीकृत हो गई है। हमें कोई जानकारी नहीं है और न ही हम हितग्राहियों के पक्के मकान बने है और न ही आवास की राशि हमारे खाते में डाली गई है। हितग्राहियों ने बताया कि पक्के आवास नहीं होने के चलते कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। जानकारी भेजिये मैं जल्द ही जांच कर बताउंगा- बीसी ग्राम पंचायत पंडरीपानी सचिव चैन सिंह मरावी का कहना है कि चारों हितग्राहियों के नाम से आवास बने है। आप जांच करा सकते हैं। जनपद पंचायत करंजिया के बीसी लवकेश ठाकुर का कहना है कि मुझे जानकारी नहीं है। पूरी जानकारी भेजिये मैं जल्द ही जांच कर बताउंगा। मामले की जांच की जाएगी- सीईओ जनपद पंचायत करंजिया के सीईओ रघुवीर सिंह कुशवाह का कहना है कि मामले की जानकारी आपके माध्यम से लगी है। जल्द जांच कर कार्रवाई की जाएगी। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन