Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: MP में 'वायरल अटैक'! रोजाना बढ़ रहे सर्दी-जुकाम के मरीज, बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित, अस्पताल में जमीन पर हो रहा इलाज

MP CG Times

MP CG Times / Tue, Sep 21, 2021

MP में 'वायरल अटैक'! रोजाना बढ़ रहे सर्दी-जुकाम के मरीज, बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित, अस्पताल में जमीन पर हो रहा इलाज

सतना(Satna)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना की थर्ड वेव (Corona Third Wave) की आशंका के बीच बच्चों में वायरल अटैक (Viral Attack) के केस बढ़े हैं. हालात ये हैं कि सतना के जिला अस्पताल (District Hospital) के शिशु वॉर्ड (Children Ward) में जितने बच्चे बेड पर भर्ती हैं, उससे ज्यादा बच्चे जमीन पर गद्दे बिछाकर इलाज करवा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: पंजाब की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी CM बदलने की सुगबुगाहट तेज, बढ़ाई गई सिंहदेव की सुरक्षा !

22 बेड के वॉर्ड में 50 बच्चे एडमिट हैं. हालांकि वायरल फीवर (Viral Fever) से बुजुर्ग भी पीड़ित हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मासूमों की हालत खराब है. सतना में रोजाना 1200 मरीज जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: कर्ज तले शिवराज सरकार: इसकी खरीदी से कर्जदार हुआ मध्य प्रदेश, 68 हजार करोड़ के कर्ज पर हर रोज लगता है 14 करोड़ ब्याज !

सतना में 'वायरल अटैक', जिला अस्पताल फुल

देशभर में कोरोना महामारी ने हाहाकर मचा दिया था. अब कोरोना की थर्ड वेव की आशंका के बीच घर-घर वायरल अटैक देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में सर्दी-जुकाम और बुखार से ग्रसित मरीज सामने आए हैं. कोरोना वायरस के मिलते-जुलते लक्षणों की वजह से लोग भी परेशान हैं. शहर के कई प्राइवेट क्लीनिकों में बुखार के मरीजों का परामर्श अभी भी बंद है.

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सियासी पारा हाई: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव फिर अचानक दिल्ली रवाना, राजनीतिक कयासों के बीच कह दी ये बड़ी बात

लिहाजा मरीजों के पास जिला अस्पताल जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है. दो-तीन दिन बाद भी बुखार न उतरने पर मरीज जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है.

शिशु वॉर्ड फुल, जमीन में बच्चों का इलाज

सतना के जिला अस्पताल स्थित शिशु वॉर्ड की हालत बदतर हो गई है. 22 बेड के वॉर्ड में 50 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं. जाहिर है बच्चों को नीचे लिटाया गया है. एक आइवी फ्लूड स्टैंड पर 3-3 बॉटल लटकाई गईं हैं. जो बच्चे बीमारी से अनजान हैं, उन मासूमों के हाथों में बेनफ्लेम लगा है. इंजेक्शन लगते ही बच्चे दर्द से चीखने लगते हैं. कोई दो दिन से आंखे नहीं खोले है तो किसी के मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा है.

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: BJP के इस बड़े नेता का निधन, 1 महीने से चल रहा था लिवर का इलाज, बीजेपी ने 2 दिन में 2 बड़े सियासी चेहरे खोए

रोजाना अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज

सरदार वल्लभ भाई शासकीय जिला चिकित्सालय की ओपीडी में इस समय रोजाना औसतन 1200 पेशेंट पहुंच रहे हैं. इन मरीजों में ज्यादातर मेडिसीन विभाग के रहते हैं. सर्वाधिक मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं. चिकित्सकों की मानें तो सबसे ज्यादा मरीज इस समय वायरल इंफेक्शन के आ रहे हैं. बच्चे, जवान और बूढ़े, सभी को वायरल ने अपनी चपेट में ले लिया है. बुखार-जुकाम से ग्रसित मरीजों की अस्पताल की कोविड जांच भी कराई जा रही है. राहत की बात यह है कि इस समय किसी की भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन