MP CG Times
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ? धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ? गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय? अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ? धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ? गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय? अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी

: खाट बना एम्बुलेंस: विकास किस चिड़िया का नाम है 'साहब', पुष्पराजगढ़ में आज भी खाट पर सवार हैं जिंदगियां, इधर वोट लेकर मलाई छान रहे सांसद-विधायक

खाट बना एम्बुलेंस: विकास किस चिड़िया का नाम है 'साहब', पुष्पराजगढ़ में आज भी खाट पर सवार हैं जिंदगियां, इधर वोट लेकर मलाई छान रहे सांसद-विधायक
शैलेंद्र विश्वकर्मा, अनूपपुर: सरकार विकास के लाख दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत पर हालात बद से बदत्तर होते जा रहे हैं. इसकी गवाही पुष्पराजगढ़ का धवई गांव दे रहा है. जहां आजादी के 74 साल बाद भी एक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है. इतना ही नहीं इस गांव में न तो सड़कें हैं, न ही पीने के लिए पानी की सुविधा है. अगर कोई बीमार पड़ गया, तो उसे अस्पताल तक ले जाने की सुविधा नहीं है, जिससे मरीज को खाट पर ही ले जाना पड़ता है. यहां के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, जबकि इलाके के सांसद-विधायक सरकारी पैसे से मलाई छान रहे हैं, ये आरोप पुष्पराजगढ़ के लोगों का है, जो अपने जनप्रतिनिधियों को कोस रहे हैं. दरअसल, अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अमदरी के खाल्हे धवई ग्राम से विवस्ता मजबूरी को दिखाती तस्वीर सामने आई है, जो सरकार शासन प्रशासन के विकास रूपी दावों की पोल खोलती नजर आ रही है. यंहा पक्की सड़क न होने से बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाट पर लिटा कर कंधों के सहारे ले जाना पड़ा. ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला को 4 किमी कंधे में उठा कर ले जाने को विवश दिखे, तब जा कर उन्हें टेक्सी नसीब हुई और महिला को अस्पताल तक पहुंचाया गया. आलम यह है कि एम्बुलेंस न मिल पाने से बीते माह एक शर्प दंश पीड़ित की जान भी जा चुकी है, लेकिन निकम्मी सरकार और प्रशासन अपने कुम्भकरणी निद्रा से नहीं जाग रहे हैं. इससे इलाके की इंसानी जिंदगियां भगवान भरोसे ही हैं. इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सियासी पारा हाई: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव फिर अचानक दिल्ली रवाना, राजनीतिक कयासों के बीच कह दी ये बड़ी बात जानकारी के मुताबिक 11 सितंबर के दिन धबई गांव में महिला की अचानक तबियत बिगड़ने से परेसान परिजनों ने सरपंच को सूचना दे कर मदद मांगी और खुद अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे. इधर सरपंच के पति राममिलन सिंह ने 108 पर फ़ोन क़र एम्बुलेंस बुलाने की कोशिस की तब 108 कंट्रोल सेंटर भोपाल में बैठी मैडम ने मरीज का नाम गांव की जानकारी मांगी जैसे ही अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद की अमदरी पंचायत के ग्राम धवई के खाल्हे टोला नाम सुना वैसे ही मैडम ने एंबुलेंस भेजने से मना क़र दिया. इसे भी पढ़ें: कर्ज तले शिवराज सरकार: इसकी खरीदी से कर्जदार हुआ मध्य प्रदेश, 68 हजार करोड़ के कर्ज पर हर रोज लगता है 14 करोड़ ब्याज ! यह सब गांव के ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. इधर महिला की हालत बिगड़ता देख परिजनों ने खाट पर ही महिला को लिटाकर कंधों के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाने का निर्णय लिए और और 4 किमी पैदल निकल पड़े. कच्चे रास्ते में पड़ने वाले नदी नालों पर डरते सहमे कंधे पर मरीज लिए पार कर चलते रहे तब कंही मुख्य मार्ग तक पहुंचे. इसके बाद उन्हें सवारी ऑटो मिला. उसमें महिला को बैठा क़र प्राथमिक स्वस्थ केंद्र बेनीबारी लाया गया. इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: पंजाब की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी CM बदलने की सुगबुगाहट तेज, बढ़ाई गई सिंहदेव की सुरक्षा ! स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसा नहीं है कि ग्रामीणों ने सड़क बनवाए जाने को लेकर कोशिश नहीं की. जनपद पंचायत, विधायक, सांसद सहित मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन ग्रामीणों द्वारा सौंपा गया ग्राम पंचायत में आम सहमति से प्रस्ताव बना जिला पंचायत में भेजा गया, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं. इसीलिए तो कहते हैं कंधों के सहारे विकास अस्पताल पहुंचा. जब हमारे रिपोर्टर द्वारा सम्बंधित विभागों से ग्रामीणों की दुर्दशा और बदहाल सड़क पर सवाल किया गया तो सभी इसकी टोपी उसका सर करते दिखाई दिए. विधायक ने कहा कि मैं स्वीकार कर रहा हूं कि आज भी लोग खटिया मचिया में मरीजों को लाने ले जाने को मजबूर हैं. वहीं उन्होंने इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. अब सवाल ये उठता है कि पिछले 2 पंचवर्षीय से पुष्पराजगढ़ में विधायक फुंददेलाल लाल हैं, लेकिन अपने इलाके में विकास कराने के नाकाम हैं. जबकि खुद को बचाने के लिए कलेक्टर पर आरोपों को मढ़ दिए. बता दें कि अमदरी ग्राम पंचायत में धवई गांव को राजस्व ग्राम का दर्जा दिया गया है, जहां की कुल आबादी 1172 है. धबई ग्राम दो मोहल्लों में बांटा गया है. टिकरा धबई और खाल्हे धबई दोनों की आपस मे दूरी 4 किमी है. खाल्हे धबई में 372 महिला 370 पुरुष और 259 बच्चे निवास करते हैं. महज राजस्व ग्राम का दर्जा न होने से सड़क नहीं बनाई गई है. यह सुनकर आप खुद कह उठेंगे वाह रे नियमावली. https://youtu.be/ETM-TfWne0o

Tags :

संबंधित ख़बरें

पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी

पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी

गरियाबंद में 'यमराज' बने झोलाछाप डॉक्टर! :  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

गरियाबंद में 'यमराज' बने झोलाछाप डॉक्टर! :  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

पुष्पराजगढ़ में सड़कें जर्जर, न डॉक्टर न सोनोग्राफी सुविधा : विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम

पुष्पराजगढ़ में सड़कें जर्जर, न डॉक्टर न सोनोग्राफी सुविधा : विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम

गरियाबंद में कहीं मौत का इंजेक्शन न बन जाए इलाज ? : बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO

गरियाबंद में कहीं मौत का इंजेक्शन न बन जाए इलाज ? : बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO

जंगलों में क्यों दम तोड़ रहे आदिवासी बच्चे?  : बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी

जंगलों में क्यों दम तोड़ रहे आदिवासी बच्चे?  : बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी

कुत्ते ने काटा, डॉक्टर ने लगा दिया सांप वाला इंजेक्शन : MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया

कुत्ते ने काटा, डॉक्टर ने लगा दिया सांप वाला इंजेक्शन : MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन