Logo
Breaking News Exclusive
133 मौतों के बाद जागा हेल्थ विभाग, ओडिशा में चुपके-चुपके इलाज, आखिर एम्स की टीम से क्यों दूरी बना रहे लोग ? वॉट्सएप 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा; कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा हत्यारों ने पीट-पीटकर मार डाला, लाश के पास बैठी रही मासूम, पढ़िए Love, Rape और Murder शहडोल में पिता-बेटी की मौत, पत्नी आईसीयू में भर्ती, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह? अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में रुकेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें, जानिए कौन सी है वो ट्रेनें? जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर वसूली, दो नर्स सस्पेंड, वीडियो वायरल गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल जाति पूछकर बदसलूकी, कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप, VIDEO वायरल भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, भाजपा ने कहा- पकड़ागे मुसवा मन रे कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा था 900 किलो गांजा, जानिए कैसे पकड़ाए 133 मौतों के बाद जागा हेल्थ विभाग, ओडिशा में चुपके-चुपके इलाज, आखिर एम्स की टीम से क्यों दूरी बना रहे लोग ? वॉट्सएप 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा; कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा हत्यारों ने पीट-पीटकर मार डाला, लाश के पास बैठी रही मासूम, पढ़िए Love, Rape और Murder शहडोल में पिता-बेटी की मौत, पत्नी आईसीयू में भर्ती, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह? अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में रुकेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें, जानिए कौन सी है वो ट्रेनें? जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर वसूली, दो नर्स सस्पेंड, वीडियो वायरल गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल जाति पूछकर बदसलूकी, कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप, VIDEO वायरल भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, भाजपा ने कहा- पकड़ागे मुसवा मन रे कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा था 900 किलो गांजा, जानिए कैसे पकड़ाए

: Varun Dhawan के अरमानों को रौंदकर आगे निकलीं Alia Bhatt!

News Desk / Tue, Sep 13, 2022


वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी लोगों ने कई फिल्मों में देखी और खूब सराहा भी. इस बीच हाल ही में वरुण धवन ने अपनी को-स्टार आलिया को अपना प्रतियोगी बता डाला है. जिस पर उनके फैंस ने काफी नेगेटिव रिएक्शन्स दिए हैं.

News Nation Bureau | Edited By : Pallavi Tripathi | Updated on: 13 Sep 2022, 05:11:23 PM
alia and varun

वरुण धवन ने आलिया भट्ट को लेकर कही ये बात (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली:  

वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी आपने कई फिल्मों में देखी. चाहे बात फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' की हो या 'कलंक' की या फिर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'. इन दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री (Varun Dhawan Alia Bhatt movies) लोगों को काफी पसंद आयी. इस बीच हाल ही में वरुण धवन ने अपनी को-स्टार आलिया को अपना प्रतियोगी बताया है. लेकिन इस पर कमेंट करते हुए कुछ लोगों ने कहा है कि आलिया एक्टर वरुण (Varun Dhawan considers alia as a competitor) के अरमानों पर पानी फेरकर आगे निकल गई हैं. साथ ही वो अब एक्टर की पहुंच से बाहर हैं. ऐसा क्यों कहा जा रहा है, ये हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे. 

एक्टर ने इस बारे में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में बात की. जिसमें उन्होंने (Varun Dhawan latest statement) कहा, “एकमात्र इंसान, जिसको मैं अपना कॉम्पिटिटर मानता हूं, वह है आलिया भट्ट. एक समाज के तौर पर हमें यह भी स्वीकार करना शुरू करना होगा कि हमारी फीमेल लीड भी हीरो से बड़ी हो सकती हैं. एक मेल एक्टर के रूप में आलिया भट्ट की धमाकेदार ओपनिंग से मैं प्रेरणा लेता हूं. साथ ही एक कलाकार के तौर पर भी ऐसा करना चाहता हूं.” वरुण का यही बयान इस समय चर्चा में बना हुआ है. जिस पर लोग प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि 'वरुण खुद को एक्टर भी क्यों ही मानता है'. जबकि कुछ का कहना है कि 'आलिया की एक्टिंग के आसपास भी नहीं है ये और उससे कंपीट करने की बात कहता है.' इस तरह के कई कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. जिसकी वजह है आलिया का फेम और उनकी गजब की एक्टिंग, जो उनकी पिछली कई फिल्मों में देखने को मिली है. उनकी फिल्मों ने अच्छा खासा कलेक्शन किया है. जबकि वरुण की फिल्में फ्लॉप साबित हुईं हैं. 

खैर, बात करें वरुण और आलिया के वर्कफ्रंट की तो दोनों ही कलाकारों के पास कई फिल्में हैं. वरुण (Varun Dhawan upcoming movies) जहां 'बवाल', 'रणभूमि', 'भेड़िया' और 'इक्किस' जैसी फिल्मों में दिखने वाले हैं. वहीं, आलिया (Alia Bhatt upcoming movies) फिल्म 'जी ले जरा', 'इंशाल्लाह', 'तख्त', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में लीड रोल में होने वाली हैं. फैंस अपने-अपने फेवरेट कलाकारों की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

संबंधित लेख

First Published : 13 Sep 2022, 05:11:23 PM

For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन