: Pushpa:2 में एंट्री लेंगी साउथ एक्ट्रेस Sai Pallavi!
हाल ही में यह अनोउसमेंट की गई थी कि सुकुमार और उनकी टीम ने 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरु कर दी है, और अब एक साउथ डीवा पुष्पा फ्रेंचाइजी में एन्ट्री लेने के लिए तैयार हैं. रिपोर्टों के अनुसार, वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि साई पल्लवी (Sai Pallavi) हैं.
Pushpa:2 में एंट्री लेंगी साउथ एक्ट्रेस Sai Pallavi! (Photo Credit: Social Media)
New Delhi:
अल्लू अर्जुन (Akku Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर 'पुष्पा: द राइज़' (Pushpa: The Rise) दिसंबर 2021 में रिलीज़ हुई थी, और आज भी यह फिल्म दुनिया भर में धूम मचा रही है. अल्लू अर्जुन के लीड रोल वाली इस फिल्म को उनके फैंस और दर्शकों से बहुत प्यार भी मिला है, और अब उनके फैंस के लिए एक और खुशखबरी है. जी हां आपने सही सुना, हाल ही में यह अनोउसमेंट की गई थी कि सुकुमार (Sukumar) और उनकी टीम फिल्म के सबसे मच अवेटेड पार्ट 2 की शूटिंग शुरू कर रहे हैं. साथ ही सुनने में यह भी आ रहा है कि फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को भी देखा जा सकता है.
दरअसल, फैंस यह जानने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं कि फिल्म के आने वाले पार्ट में उन्हें क्या देखने को मिलेगा. इससे पहले विजय सेतुपति (Vijay Setupati) और मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) जैसे कई नाम नए पार्ट में किरदार निभाने के लिए चर्चा में थे. हालांकि, उन्होंने उन्होंने इस बात को अफवाह करार दे दिया. खैर, अब ताजा रिपोर्टों का दावा है कि एक और फेमस साउथ डीवा पुष्पा फ्रेंचाइजी में एन्ट्री करने के लिए तैयार हैं. रिपोर्टों के अनुसार, वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि साई पल्लवी (Sai Pallavi) हैं. रिपोर्ट्स से ये बात भी सामने आई है कि फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने आने वाली फिल्म में एक आदिवासी लड़की का किरदार निभाने के लिए एक्ट्रेस को संपर्क किया था.
इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि साईं पल्लवी अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' में अभिनय करने के लिए आसानी से सहमत हो गई हैं, और अपनी फीस को फाइनल करने के बाद वह फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी. अगर ये बात सच है, तो साई पल्लवी जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेस फिल्म में चार चांद लगा देंगी. लेकिन इन रिपोर्टों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, निर्माताओं ने इस बात पर अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है.
यह भी पढ़ें - Rashmika Mandanna ने अपने ऑनस्क्रीन पापा Big B की वीडियो पर दिया रिएक्शन, कही ये बात
इसी बीच अगर बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट कि तो, साई को आखिरी बार 'गार्गी' (Gargi), 'काली वेंकट' (Kaali Venkat) और 'विराट पर्वम' (Virata Parvam) जैसी कई सारे फिल्मों में देखा गया था.
संबंधित लेख
First Published : 06 Sep 2022, 02:32:56 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन