Logo
Breaking News Exclusive
133 मौतों के बाद जागा हेल्थ विभाग, ओडिशा में चुपके-चुपके इलाज, आखिर एम्स की टीम से क्यों दूरी बना रहे लोग ? वॉट्सएप 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा; कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा हत्यारों ने पीट-पीटकर मार डाला, लाश के पास बैठी रही मासूम, पढ़िए Love, Rape और Murder शहडोल में पिता-बेटी की मौत, पत्नी आईसीयू में भर्ती, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह? अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में रुकेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें, जानिए कौन सी है वो ट्रेनें? जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर वसूली, दो नर्स सस्पेंड, वीडियो वायरल गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल जाति पूछकर बदसलूकी, कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप, VIDEO वायरल भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, भाजपा ने कहा- पकड़ागे मुसवा मन रे कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा था 900 किलो गांजा, जानिए कैसे पकड़ाए 133 मौतों के बाद जागा हेल्थ विभाग, ओडिशा में चुपके-चुपके इलाज, आखिर एम्स की टीम से क्यों दूरी बना रहे लोग ? वॉट्सएप 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा; कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा हत्यारों ने पीट-पीटकर मार डाला, लाश के पास बैठी रही मासूम, पढ़िए Love, Rape और Murder शहडोल में पिता-बेटी की मौत, पत्नी आईसीयू में भर्ती, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह? अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में रुकेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें, जानिए कौन सी है वो ट्रेनें? जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर वसूली, दो नर्स सस्पेंड, वीडियो वायरल गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल जाति पूछकर बदसलूकी, कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप, VIDEO वायरल भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, भाजपा ने कहा- पकड़ागे मुसवा मन रे कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा था 900 किलो गांजा, जानिए कैसे पकड़ाए

: Salman Khan ले लेते रिटायरमेंट, लेकिन इस वजह ने उन्हें लिया रोक!

News Desk / Wed, Sep 28, 2022


News Nation Bureau | Edited By : Pallavi Tripathi | Updated on: 28 Sep 2022, 11:15:03 AM
salman khan

सलमान खान ने दिया ऐसा बयान (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली:  

सलमान खान (Salman Khan) फिलहाल अपनी फिल्मों के अलावा 'बिग बॉस 16' (Salman Khan hosts bigg boss 16) को होस्ट करने की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. बीते दिन ही उन्होंने इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट की अनाउंसमेंट की. वहीं, 01 अक्तूबर, 2022 से ये शो प्रीमियर (Bigg Boss 16 premiere date) होने जा रहा है. ऐसे में सलमान 'बिग बॉस' के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन कुछ समय पहले उनके इस वजह से चर्चा में आने का कोई और कारण था. जब कहा जा रहा था कि एक्टर शो के लिए 1000 करोड़ (Salman Khan charges 1000 crore fee) ले रहे हैं. इस पर हाल ही में भाईजान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका जवाब सुनकर शायद आप भी हैरान रह जाए. उनके जवाब से लग रहा है कि वो तो रिटायरमेंट (Salman Khan retirement) की प्लानिंग कर लेते! आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं.

आपको बता दें कि सलमान ने इस बारे में हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बात की. जिसमें उन्होंने (Salman Khan latest statement) कहा, “इतना मुझे कभी लाइफ में नहीं मिलेगा. इतना मिल गया तो कभी काम ना करो. वकीलों की तरह मेरा बहुत खर्चा है. इन अफवाहों की वजह से मैं आयकर विभाग के नोटिस में आ गया और वे मेरे पास पहुंच गए.” भाईजान का ये बयान इस समय चर्चा में बना हुआ है. जिसे सुनकर ये तो कंफर्म हो गया कि एक्टर को शो के लिए इतनी फीस नहीं दी जा रही है. साथ ही लोगों का सवाल है कि अगर सलमान को इतने पैसे मिलते, तो क्या वो रिटायरमेंट ले लेते. इस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. 

इसके अलावा सलमान बताते हैं कि उनकी मां सलमा (Salman Khan on mother salma) को ये शो पसंद था, लेकिन अब काफी ज्यादा हो गया. भाईजान ने बताया, “वह सीजन 14 तक शो देखती थी और अब टीवी पर अन्य शो से जुड़ी हुई हैं. वह इसे तभी देखती है, जब मैं वहां होता हूं. यहां तक ​​कि हीरू आंटी (हीरू जौहर) ने भी मुझसे कहा कि हिंसा बहुत ज्यादा हो जाती है.” इस बयान (Salman Khan on bigg boss violence) पर तो लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि जब उनकी मां ही ये शो देखना पसंद नहीं करती, तो वो दूसरों से कैसे उम्मीद कर सकते हैं. 

संबंधित लेख

First Published : 28 Sep 2022, 11:15:03 AM

For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन