: टाइगर 3 में सलमान के साथ शाहरुख भी आएंगे नजर, इस दिन से शुरू हो जाएगी
शाहरुख खान टाइगर 3 में अपने नए अवतार के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पठान की तरह, शाहरुख खान को भी टाइगर 3 के लिए सलमान के साथ लगभग 10 दिनों तक शूटिंग करनी है.
सलमान और शाहरुख (Photo Credit: social media)
मुंबई:
लंबे समय से टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, फिल्म की शूटिंग आखिरकार कब शुरू होगी. फिल्म में सलमान के साथ मुख्य भूमिका में कौन नजर आएगा. वगैरह वगैरह.. वहीं अब जल्द ही आपको इन सब ,सवालों का जवाब मिल जाएगा, आपको बता दें, हालिया अपडेट के मुताबिक, शाहरुख और सलमान (Salman Khan) इसी महीने टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करेंगे. शाहरुख खान इस महीने के अंत तक टाइगर 3 के लिए शूटिंग शुरू कर देंगे. इस बीच, सलमान और शाहरुख इस समय अपने-अपने होम प्रोडक्शन की शूटिंग कर रहे हैं.
दबंग अभिनेता को हाल ही में अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग के लिए फिल्म सिटी में देखा गया था और कुछ कुछ होता है अभिनेता चेन्नई (Chennai) में नयनतारा के साथ एटली के जवान के लिए शूटिंग कर रहे हैं. एटली के जवान की शूटिंग इस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी. बाद में, वह वापस मुंबई जाएंगे और टाइगर 3 की शूटिंग करेंगे.
10 दिनों साथ रहेंगे शाहरुख
शाहरुख खान टाइगर 3 में अपने नए अवतार के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पठान की तरह, शाहरुख खान को भी टाइगर 3 के लिए सलमान के साथ लगभग 10 दिनों तक शूटिंग करनी है. लेकिन दोनों फिल्मों में कैमियो का कैरेक्टर बिल्कुल अलग है. जबकि सलमान की पठान में एक हेलिकॉप्टर-बाउंड एंट्री है, टाइगर 3 में शाहरुख के लिए एक विशेष इंट्रोडक्शन सीन तैयार किया जा रहा है. टाइगर 3 में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं कुछ समय पहले सलमान ने फिल्म का एक टीजर शेयर किया था. जिसमें उन्होंने बताया था कि फिल्म अगले साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी.
संबंधित लेख
First Published : 06 Sep 2022, 11:23:58 AM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन