: शाहरुख खान को मिली राहत, भगदड़ मामले में SC ने HC को ठहराया सही
Shah Rukh Khan (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली :
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर एक्टर के एक पुराने मामले ने तूल पकड़ लिया है. दरअसल, 2017 में आई उनकी फिल्म रईस के प्रमोशन के दौरान गुजरात के वडोदरा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से एक शख्स की जान चली गई थी और कई घायल हो गए थे. जिसके चलते कांग्रेस नेता जितेंद्र सोलंकी ने स्थानीय कोर्ट में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी.
अब एक्टर को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है. वहीं मामले को लेकर जितेंद्र का कहना था कि शाहरुख (Shah Rukh Khan) ने फिल्म के नाम वाली टीशर्ट और भी कई चीज जो प्रचार करने के लिए थी उसे लोगों की तरफ उछाली थी. इसी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ था.
यह भी जानिए - बेबो ने की फिल्म 'विक्रम वेधा' की तारीफ, पति को बताया- सबसे अच्छा अभिनेता
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मामले को रद्द करने के लिए गुजरात उच्च न्यायालय के निर्णय को बरकरार रखा है. जस्टिस अजय रस्तोगी और सी.टी. रविकुमार ने गुजरात उच्च न्यायालय के अप्रैल 2022 के निर्णय के खिलाफ जितेंद्र द्वारा दायर की गई अपील को खारिज कर दिया है, जितेंद्र मधुभाई सोलंकी ने वडोदरा के न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी के समक्ष शाहरुख खान के खिलाफ एक निजी शिकायत दर्ज की थी. वहीं शाहरुख खान ने समन के खिलाफ और शिकायत को रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख लिया था.
संबंधित लेख
First Published : 27 Sep 2022, 11:42:28 AM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन