: Rashmika Mandanna दिल जीतने में हैं माहिर, इस तस्वीर से होता है साबित
News Desk / Thu, Sep 8, 2022
नई दिल्ली: फिल्म दुनिया के सितारे अक्सर अपनी बचपन की तस्वीरें (Celebs childhood pics) इंटरनेट पर शेयर करते रहते हैं. जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं. वहीं, कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि अगर किसी और ने उन तस्वीरों को शेयर किया तो फैंस के लिए उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाता है.
हाल ही में साउथ एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के बचपन की तस्वीर (Rashmika Mandanna viral photo) इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. साथ ही फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
Source link
बता दें कि रश्मिका ने अपनी ये तस्वीर (Rashmika Mandanna latest photo) हाल फिलहाल में साझा नहीं की है, बल्कि एक्ट्रेस ने काफी पहले ही इसे शेयर कर दिया था. लेकिन इस समय ये तस्वीर (Rashmika Mandanna childhood pic) हर जगह छाई हुई है.
वहीं, तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं. एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर 30 लाख के करीब लाइक्स आ गए हैं. साथ ही फैंस ने 'क्यूट', 'अडोरेबल', 'ब्यूटीफुल' जैसे कमेंट्स की बारिश कर दी है.
खैर, ये तो हो गई उनके चर्चा में आने की पर्सनल वजह. इसके अलावा रश्मिका बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुडबाय' के ट्रेलर लॉन्च (Rashmika Mandanna at goodbye trailer launch) के चलते चर्चा में आ गई थी.
एक्ट्रेस ने उस दौरान अपने स्क्रिप्ट सेलेक्शन (Rashmika Mandanna on script selection) पर बात करते हुए कहा था, 'उन्होंने स्क्रिप्ट चयन की अपनी प्रक्रिया को साझा किया, 'मैंने हमेशा अपनी गट फीलिंग्स के हिसाब से एक स्क्रिप्ट चुनी है. मुझे नहीं पता कि क्या होने वाला है, लेकिन मैं अच्छी फिल्में करना चाहती हूं. जब तक मैं खुशी से यह काम करने में सक्षम हूं, मैं यह करना चाहती हूं.
मैं अपने आसपास मौजूद नकारात्मकता को अलविदा कहना चाहती हूं. मैं बहुत पॉजीटिव हूं और उम्मीद करती हूं कि दुनिया भी ऐसी ही हो.' उनका ये बयान भी इस तस्वीर की तरह काफी चर्चा में रहा था. साथ ही लोगों ने एक्ट्रेस की सराहना भी की थी.
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन