Logo
Breaking News Exclusive
133 मौतों के बाद जागा हेल्थ विभाग, ओडिशा में चुपके-चुपके इलाज, आखिर एम्स की टीम से क्यों दूरी बना रहे लोग ? वॉट्सएप 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा; कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा हत्यारों ने पीट-पीटकर मार डाला, लाश के पास बैठी रही मासूम, पढ़िए Love, Rape और Murder शहडोल में पिता-बेटी की मौत, पत्नी आईसीयू में भर्ती, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह? अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में रुकेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें, जानिए कौन सी है वो ट्रेनें? जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर वसूली, दो नर्स सस्पेंड, वीडियो वायरल गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल जाति पूछकर बदसलूकी, कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप, VIDEO वायरल भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, भाजपा ने कहा- पकड़ागे मुसवा मन रे कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा था 900 किलो गांजा, जानिए कैसे पकड़ाए 133 मौतों के बाद जागा हेल्थ विभाग, ओडिशा में चुपके-चुपके इलाज, आखिर एम्स की टीम से क्यों दूरी बना रहे लोग ? वॉट्सएप 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा; कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा हत्यारों ने पीट-पीटकर मार डाला, लाश के पास बैठी रही मासूम, पढ़िए Love, Rape और Murder शहडोल में पिता-बेटी की मौत, पत्नी आईसीयू में भर्ती, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह? अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में रुकेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें, जानिए कौन सी है वो ट्रेनें? जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर वसूली, दो नर्स सस्पेंड, वीडियो वायरल गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल जाति पूछकर बदसलूकी, कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप, VIDEO वायरल भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, भाजपा ने कहा- पकड़ागे मुसवा मन रे कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा था 900 किलो गांजा, जानिए कैसे पकड़ाए

: Sajid के विरोध में करियर को दांव पर लगाने को तैयार हुईं ये एक्ट्रेसेस

News Desk / Wed, Oct 5, 2022


News Nation Bureau | Edited By : Pallavi Tripathi | Updated on: 05 Oct 2022, 07:54:47 PM
Sajid Khan in Bigg Boss 16

साजिद खान को लेकर ये बोले सेलेब्स (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली:  

फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan) फिलहाल फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Sajid Khan in Bigg Boss 16) में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेने की वजह से चर्चा में आ गए थे. जिस पर उन्हें तमाम लोगों के नेगेटिव रिएक्शन्स देखने को मिले. लोगों का कहना है कि आखिर साजिद को बिग बॉस का हिस्सा बनने की क्या जरूरत है. जिसके बाद से ये मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. वहीं, इस पर बड़ी हस्तियों (Celebs againt Sajid Khan participation in BB16) के रिएक्शन भी सामने आए हैं. जिन्होंने फिल्ममेकर का विरोध करने के चक्कर में अपना करियर तक दांव पर लगा दिया है. आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं. 

आपको बता दें कि साजिद खान की एंट्री पर मंदाना करीमी और उर्फी जावेद ने रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस मंदाना (Mandana Karimi on Sajid khan participation) ने प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री से सन्यास लेने का फैसला किया है. उनका कहना है कि इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है. साथ ही उन्होंने मीटू के आरोपी साजिद का शो पर स्वागत किए जाने का भी पुरजोर विरोध किया. एक्ट्रेस ने साजिद के सुर्खियों में आने को लेकर कहा कि इस बात से वो हैरान नहीं हैं. क्योंकि आज कल लोग बदनाम होकर भी पैसा कमाना चाहते हैं. इससे साफ होता है कि मीटू आंदोलन से भारत समेत अन्य देशों में कोई बदलाव नहीं आया है. 

वहीं, उर्फी (Urfi Javed on Sajid khan participation) ने लिखा, "बिग बॉस, आपने ऐसा क्यों किया? जब आप यौन शिकारियों का समर्थन करते हैं, तो आप वास्तव में उन्हें बता रहे हैं कि उन्होंने जो किया है वह ठीक है. इन पुरुषों को यह जानने की जरूरत है कि यह व्यवहार ठीक नहीं है और वे इससे दूर नहीं हो सकते. यौन शिकारियों के साथ काम करना बंद करो! यह शर्मनाक है! साजिद खान ने अपने किए के लिए कभी माफी नहीं मांगी! सोचिए कि जिन लड़कियों को उन्होंने परेशान किया, वे क्या महसूस कर रही होंगी? इससे ये साबित होता है कि आपको वास्तव में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, भले ही आपने कई महिलाओं को परेशान किया हो, लेकिन आप फिर भी भारत के सबसे बड़े शो में शामिल हो सकेंगे !! कंट्रोवर्सी के लिए आप हर चीज थोड़े सपोर्ट करेंगे! #कलर्स यौन शिकारियों का समर्थन करना बंद करें!!!"

इससे पहले सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra on Sajid khan participation) ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज से एक पोस्ट साझा की थी. जिसमें लिखा था, "भारत नवरात्रि, दुर्गा पूजा और वुमनहुड का जश्न मना रहा है. वहीं, भारतीय टीवी चैनलों द्वारा सीरियल यौन अपराधियों को मंच देते हुए #MeToo मूमेंट में महिलाओं की आवाज की अवहेलना होते हुए भी देख रहा है." इसके साथ उन्होंने साजिद खान, अनु मलिक, विकास बहल, सुहेल सेठ, कैलाश खेर के हैशटैग का इस्तेमाल किया है. जो इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 

संबंधित लेख

First Published : 05 Oct 2022, 07:54:47 PM

For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन