: उड़ाया जाता था खूब मजाक: Nora Fatehi को हिंदी बोलने में होती थी दिक्कत, फिर भी ऑडिशन में मिलती थी इस भाषा में स्क्रिप्ट...
सिनेमा डेस्क। नोरा फतेही आज बॉलीवुड की स्टाइल दीवा हैं. 2018 से नोरा इंडस्ट्री में इस तरह उभरी कि अब उनका नाम बच्चे बच्चे की जुबान पर है. लेकिन ये सफलता नोरा को यूं ही नहीं मिली है. इसके बीच कड़े और लंबे संघर्ष की कहानी है .
नोरा को भले ही सफलता 2018 में आकर मिली लेकिन वो कई साल पहले ही भारत आ गईं. उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में काम किया. रियलिटी शो में हिस्सा लिया लेकिन उन्हें तब भी ज्यादा फेम नहीं मिला था.
शुरुआत में आलम ये था कि नोरा घंटों-घंटों लाइनों में खड़ी रहती थीं ऑडिशन के लिए. वहीं उन्हें ऑडिशन के दौरान हिंदी में स्क्रिप्ट दी जाती थी और उनका मजाक भी उड़ाया जाता था.
नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि जब वो भारत आईं तब उन्हें हिंदी बोलना नहीं आता था. लेकिन जब भी वो ऑडिशन देने के लिए जातीं तो उन्हें हिंदी में ही स्क्रिप्ट पढ़ने को मिलती.
उस वक्त नोरा हिंदी में स्क्रिप्ट नहीं पढ़ पाती थीं. लेकिन ये देख उनका खूब मजाक भी उड़ाया जाता था. और इस देख नोरा को बुरा भी लगता था. उन्हें हर बार ऑडिशन में रिजेक्शन भी झेलना पड़ता.
2018 में नोरा फतेही का सत्यमेव जयते फिल्म में ‘दिलबर सॉन्ग’ रिलीज हुआ. ये गाना लोगों को इतना पसंद आया कि नोरा देखते ही देखते स्टार बन गईं. और एक बार जो सफलता मिली तो वो कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती ही जा रही हैं.
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन