: कन्नड़ एक्टर चेतन को मिली जमानत, आपत्तिजनक ट्वीट मामले में हुए थे अरेस्ट
Kannada actor Chetan: हिंदुत्व को लेकर विवादित ट्वीट करने के मामले में फंसे कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को राहत मिल गई है. अदालत ने उन्हें दो लोगों की गारंटी और 25 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है. बता दें विवादित ट्वीट मामले में सेशाद्रिपुरम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद बेंगलुरु की 13 एसीएमएम कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था.
यह है पूरा मामला
बता दें कि चेतन कुमार सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं. वह ट्विटर पर कुछ न कुछ पोस्ट साझा करते रहते हैं, जिसकी वजह से वह कभी चर्चा में होते हैं तो कभी विवादों में. इस बार एक ट्वीट उनके लिए मुसीबत का सबब बन गया है. दरअसल, उन्होंने हिंदुत्व को लेकर ट्वीट किया था, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश भी जारी हो गया.
अदालत ने सशर्त दी जमानत
गौरतलब है कि अदालत ने चेतन कुमार को सशर्त जमानत दे दी है. उन्होंने दो लोगों की जमानत और 25 रुपये रुपये के मुचलके पर राहत मिली है. बता दें कि चेतन कुमार के खिलाफ बजरंग दल के शिवकुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी. उनका आरोप था कि चेतन के ट्वीट से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. इसके बाद उन्होंने पुलिस केस दर्ज कराया तो एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया.
Kannada actor Chetan granted bail on a surety of 2 persons and a Rs 25,000 bond. He was given judicial custody for 14 days by 13 ACMM Court in Bengaluru after being arrested by Seshadripuram police for posting an 'offensive' tweet.
(File photo) pic.twitter.com/55Yz8I7VLe
— ANI (@ANI) March 23, 2023
एक्टर ने ट्वीट में लिख दी थी यह बात
चेतन ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'हिंदुत्व झूठ पर बना है- सावरकर. भारत राष्ट्र तब शुरू हुआ, जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या वापस लौटे- झूठ. 1992 में बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि है- एक झूठ. 2023 उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं- एक झूठ. हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन