: Raju Srivastava passes away: राजू श्रीवास्तव का निधन, कॉमेडी के दुनिया में कैसे हासिल किया मुकाम ?
Raju Srivastav Career (राजू श्रीवास्तव करियर)
कॉमेडी क्षेत्र में अपना नाम बनाने वाले राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मो में एक छोटी सी भूमिका निभाते हुए की। जहाँ उन्होंने तेजाब, मैने प्यार किया, बाजीगर फिल्म में छोटी सी भूमिका अदा की। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में आमदनी अठनी खरचा रुपया में बाबा चिन चिन चू की भूमिका निभाई। राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर में कई फिल्मो में काम किया। उन्होंने मैं प्रेम की दीवानी हु (2003), बॉम्बे टू गोवा (2007), टॉयलेट : एक प्रेम कथा (2017) फिल्मो में छोटे से रोल करते हुए दिखे।
फिल्मों में करियर शुरू करते के बाद राजू श्रीवास्तव ने कई हास्य कार्यक्रम में भाग लिया। चूँकि राजू श्रीवास्तव कई बड़े स्टार की हूबहू आवाज निकलना जानते थे, इसलिए उन्होंने साल 2005 में The Great Indian Laughter Challenge में अपनी हसी की पोटली लेकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। उसके बाद राजू श्रीवास्तव ने 2009 में भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस और प्रसिद्ध टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चस्मा में शो के सदस्यों को एंटरटेन किया।
2011 में हास्य कार्यक्रम Comedy Circus Ka Jadoo में नज़र आये
यहाँ से राजू श्रीवास्तव को अपने हुनर में लोकप्रियता मिलते जा रही थी, तभी उन्होंने 2011 में हास्य कार्यक्रम Comedy Circus Ka Jadoo में नज़र आये। यहाँ भी उन्होंने पहले की तरह लोगों को हँसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और एक प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के रूप में उभरने लगे। इसके बाद भी उन्होंने कई कॉमेडी शो में भाग लिया। उन्होंने 2011 में Comedy Ka Maha Muqabala और 2013 में डांस शो Nach Baliye में एक प्रतियोगी में रूप में नज़र आये।
उन्होंने अपने करियर में टी टाइम मनोरंजन (1994), द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज (2005), बिग बॉस (2009), तारक मेहता का उल्टा चश्मा (2009), गैंग्स ऑफ हसीपुर (2014), अदालत(2010-16), शक्तिमान (1998), देख भाई देख (1993-94) जैसे कई हास्य और टीवी शो में नज़र आये। आज वह इतने प्रसिद्ध हो चुके है, की यह भारत के आलावा विदेशो में भी अपना स्टेज कार्यक्रम करते है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन