: क्या इमरान खान और अवंतिका मलिक का हो गया है तलाक! इंस्टाग्राम पोस्ट ने लगाई मुहर
Imran Khan Avantika Malik Divorce: ‘जाने तू या जाने ना’ एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. हालांकि वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इमरान ने अवंतिका मलिक से शादी की थी लेकिन कथित तौर पर सितारे 2019 से अलग रह रहे हैं. दोनों ने तलाक की अफवाहों पर भी चुप्पी साध रखी है. हालांकि अवंतिका मलिक की क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर ध्यान अट्रैक्ट करती हैं. एक बार फिर ये कपल एक क्रिप्टिक पोस्ट की वजह से चर्चा में है. दरअसल अवंतिका मलिक की लेटेस्ट क्रिप्टिक पोस्ट के बाद एक बार फिर फैंस ये जानने को बेताब हो रहे है कि क्या इस जोड़ी का तलाक फाइनल हो चुका है?
अवंतिका ने तलाक को लेकर की क्रिप्टिक पोस्ट
बता दें कि अवंतिका मलिक ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर माइली साइरस के सॉन्ग की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें तलाक के लिरिक्स थे. पोस्ट में लिखा था, "तलाक उसके लिए सबसे अच्छी बात थी." अवंतिका ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सिर्फ वो ही नहीं...#जस्ट सेइंग." अवंतिका मलिक की इस पोस्ट ने Reddit.com पर अपनी जगह बना ली है. कई लोग कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'पूरी जिंदगी मुश्किल रहने से बेहतर है अलग हो जाना.”

क्या थी इमरान और अवंतिका के अलग होने की वजह
इमरान खान और अवंतिका मलिक ने साल 2011 में शादी की थी. इस जोड़ी की एक बेटी भी है. साल 2019 में इनके अलग होने के रुमर्स इंटरनेट पर छा गए थे. बताया जा रहा था कि वे अलग रह रहे हैं. India.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कथित तौर पर दावा किया था कि इस जोड़ी के अलग होने के पीछे का कारण एक एक्टर के रूप में इमरान खान का असफल करियर था. सूत्र के हवाले से कहा गया, " इमरान की एक एक्टर के तौर पर किस्मत नहीं चमकी. ‘कट्टी बट्टी’ के फ्लॉप होने के बाद ऑफर कम होने लगे और जल्द ही उनके पास कोई काम नहीं रहा."
हाल ही में इमरान खान को एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन के साथ हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया था. उन्होंने ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ में साथ काम किया था.
ये भी पढ़ें:-TJMM Box Office Collection: 'तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई में फिर आया उछाल, फिल्म ने 15वें दिन इतने करोड़ कमाए
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन