Logo
Breaking News Exclusive
रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, हाईकोर्ट का फैसला, 29 मई तक समर्थ CBI की रिमांड पर रिटायर्ड BSF जवान ने दागी गोलियां, 15 से 20 राउंड फायरिंग PM मोदी ने कहा- CM नहीं, अपने शिवराज से बात कर रहा हूं; जानिए 'अपनापन' किताब के 10 किस्से Vaibhav Suryavanshi ने 29 बॉल में खेली 97 रन की तूफानी पारी, Hyderabad IPL 2026 से बाहर कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच 60 लाख की लूट, दुकान बंद करते समय बदमाशों ने सीने में मारी गोली, अनूपपुर समेत 6 जिलों में नाकेबंदी गरियाबंद में ग्रामीणों पर गिरा पेड़, 7 लोग घायल, इनमें 2 बच्चे, कई लोगों का फूटा सिर गरियाबंद में होटल में घुसकर किया कत्ल, गर्दन से खून की धार, मची चीख-पुकार देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, हाईकोर्ट का फैसला, 29 मई तक समर्थ CBI की रिमांड पर रिटायर्ड BSF जवान ने दागी गोलियां, 15 से 20 राउंड फायरिंग PM मोदी ने कहा- CM नहीं, अपने शिवराज से बात कर रहा हूं; जानिए 'अपनापन' किताब के 10 किस्से Vaibhav Suryavanshi ने 29 बॉल में खेली 97 रन की तूफानी पारी, Hyderabad IPL 2026 से बाहर कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच 60 लाख की लूट, दुकान बंद करते समय बदमाशों ने सीने में मारी गोली, अनूपपुर समेत 6 जिलों में नाकेबंदी गरियाबंद में ग्रामीणों पर गिरा पेड़, 7 लोग घायल, इनमें 2 बच्चे, कई लोगों का फूटा सिर गरियाबंद में होटल में घुसकर किया कत्ल, गर्दन से खून की धार, मची चीख-पुकार देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ?

: Amitabh Bachchan से मिलने की ऐसी दीवानगी, फैन ने लगा दी जान की बाजी

News Desk / Thu, Sep 22, 2022


News Nation Bureau | Edited By : Pallavi Tripathi | Updated on: 22 Sep 2022, 01:16:10 PM
Amitabh Bachchan revealation

अमिताभ बच्चन ने किया ये खुलासा (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली:  

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) वैसे तो अक्सर अपनी फिल्मों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं. लेकिन फिलहाल वो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 14 (Amitabh Bachchan hosts KBC 14) होस्ट करने के दौरान सामने आने वाली अलग-अलग बातों की वजह से सुर्खियों में हैं. जिसमें उन्होंने अपने सबसे अजीब फैन एनकाउंटर (Amitabh Bachchan weird fan encounter) के बारे में बताया, जब फैन एक ऑटोग्राफ के लिए तैरते हुए झील पारकर आ गया था. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो कैसे अपनी पोती आराध्या बच्चन (Amitabh Bachchan Aaradhya Bachchan) की नाराजगी दूर करते हैं. आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं. 

दरअसल, इस समय केबीसी 14 की हॉट सीट पर बिग बी के सामने वैष्णवी सिंह विराजमान हैं, जो कि एक रिपोर्टर हैं. ऐसे में उन्होंने अमिताभ से कुछ सवाल पूछ डाले. इसी बीच अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan reveals incident) ने अपने सबसे अजीब फैन एनकाउंटर के बारे में बात करते हुए बताया, "यह अजीब है जब मैं यह कहता हूं, लेकिन हर फैन एक्साइटेड हो जाता है. हम एक बार कोलकाता के बॉटनिकल गार्डन के पास एक झील पर शूटिंग कर रहे थे. हमें एक झील पार करनी थी और दूसरे छोर पर हमें 20-30 लोग खड़े मिले. हम एक नाव में थे और मैंने एक आदमी को एक कागज लहराते देखा और वह चिल्लाता रहा 'एक ऑटोग्राफ प्लीज'. मैंने उसे बुलाया. उसने कागज और कलम को अपने मुंह में रखा और तैरकर हमारी तरफ आया. मैंने उसे गले लगाया. हालांकि, मैं भीग गया. जब मैंने उसे अपना ऑटोग्राफ दिया, तो वह बहुत खुश था. लेकिन फिर वह तैरने के लिए वापस पानी में कूद गया और पूरा कागज गीला हो गया.”

इसके अलावा उन्होंने पूछा कि अमिताभ अपनी फिल्मों और शो में इतने व्यस्त रहते हैं, तो वो अपनी पोती आराध्या के साथ समय कैसे बताते हैं. जिस पर बिग बी ने बताया, 'हां, मैं उसके साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पा रहा हूं. मैं लगभग 7-7:30 बजे निकलता हूं. वह लगभग 8 बजे स्कूल के लिए निकलती है और 3-4 बजे के बाद लौटती है. फिर उसके पास होमवर्क होता है. उनकी मां (ऐश्वर्या राय बच्चन) होमवर्क करने में उसकी मदद करती है. मैं रात करीब 10-11 बजे घर लौटता हूं. तब तक वह सो चुकी होती है. लेकिन टेक्नोलॉजी का धन्यवाद, हम फेसटाइम के जरिए जुड़े रहते हैं. केवल संडे को वह खाली होती है, और अगर मुझे समय मिलता है तो मैं उसके साथ कुछ समय खेलता हूं. जब वह मुझसे नाराज या परेशान होती है, तो मैं उसे चॉकलेट गिफ्ट करता हूं. और जो लड़कियां बालों में लगाती हैं? बैंड. पिंक उसका फेवरेट कलर है, इसलिए जब वह नाराज होती है, तो मैं उसे पिंक कलर का हेयर बैंड और क्लिप गिफ्ट करता हूं. वह तब खुश हो जाती है.”

संबंधित लेख

First Published : 22 Sep 2022, 01:16:10 PM

For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन