Logo
Breaking News Exclusive
133 मौतों के बाद जागा हेल्थ विभाग, ओडिशा में चुपके-चुपके इलाज, आखिर एम्स की टीम से क्यों दूरी बना रहे लोग ? वॉट्सएप 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा; कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा हत्यारों ने पीट-पीटकर मार डाला, लाश के पास बैठी रही मासूम, पढ़िए Love, Rape और Murder शहडोल में पिता-बेटी की मौत, पत्नी आईसीयू में भर्ती, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह? अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में रुकेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें, जानिए कौन सी है वो ट्रेनें? जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर वसूली, दो नर्स सस्पेंड, वीडियो वायरल गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल जाति पूछकर बदसलूकी, कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप, VIDEO वायरल भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, भाजपा ने कहा- पकड़ागे मुसवा मन रे कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा था 900 किलो गांजा, जानिए कैसे पकड़ाए 133 मौतों के बाद जागा हेल्थ विभाग, ओडिशा में चुपके-चुपके इलाज, आखिर एम्स की टीम से क्यों दूरी बना रहे लोग ? वॉट्सएप 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा; कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा हत्यारों ने पीट-पीटकर मार डाला, लाश के पास बैठी रही मासूम, पढ़िए Love, Rape और Murder शहडोल में पिता-बेटी की मौत, पत्नी आईसीयू में भर्ती, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह? अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में रुकेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें, जानिए कौन सी है वो ट्रेनें? जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर वसूली, दो नर्स सस्पेंड, वीडियो वायरल गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल जाति पूछकर बदसलूकी, कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप, VIDEO वायरल भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, भाजपा ने कहा- पकड़ागे मुसवा मन रे कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा था 900 किलो गांजा, जानिए कैसे पकड़ाए

: Aishwarya ने साउथ वर्सेज बॉलीवुड डिबेट को ठहराया सही! गहरी है वजह

News Desk / Tue, Sep 27, 2022


News Nation Bureau | Edited By : Pallavi Tripathi | Updated on: 27 Sep 2022, 12:24:38 PM
aishwarya rai bachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिया ऐसा बयान (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली:  

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) फिलहाल अपनी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: I' (Ponniyan Selvan- I) को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं. जिसके लिए एक्ट्रेस अलग-अलग जगह प्रमोशन के लिए भी पहुंच रहीं हैं. जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं. लेकिन फिलहाल ऐश्वर्या साउथ वर्सेज बॉलीवुड (Aishwarya on south vs bollywood) पर दिए अपने हालिया बयान (Aishwarya Rai Bachchan latest statement) की वजह से सुर्खियों में आ गईं हैं. जिसमें उन्होंने इसे सही ठहराया है. जिसके बाद से उनका बयान सुर्खियों में आ गया है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मणि रत्नम को लेकर भी कई बातें कहीं हैं. जिस बारे में हम आपको बताने वाले हैं. 

बता दें कि एक्ट्रेस ने ये बातें मीडिया के साथ बातचीत में कहीं हैं. जिसमें (Aishwarya Rai Bachchan viral statement) उन्होंने कहा, “यह अभी एक अद्भुत समय है, जहां हमें कलाकारों और सिनेमा को देखने के पुराने तरीके से अलग होने की जरूरत है. मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा समय है, जहां ये सभी बाधाएं खत्म हो गई हैं. लोग हमारे सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर जानते हैं. वास्तव में वे (दर्शक) हर हिस्से से सिनेमा देखना चाहते हैं.”

गौरतलब है कि 'पोन्नियिन सेलवन: I' के जरिए ऐश्वर्या राय बच्चन अपने गुरु ​​​​मणिरत्नम (Aishwarya Rai Bachchan on mani ratnam) के साथ फिर से जुड़ेंगी. जिस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने अपनी पहली फिल्म में मणि गरु के साथ काम किया, जो मेरे गुरु हैं. मैं खुद को धन्य मानती हूं कि मुझे उनके साथ काम करने वाले एक कलाकार के तौर पर अपना सफर शुरू करने का मौका मिला. वह परफेक्ट गुरु हैं. मैं किसी फॉर्मल ट्रेनिंग के साथ नहीं आई थी, मैंने बस कदम रखा और उनके साथ काम करने लगी. लेकिन अनुभव सबसे अच्छा शिक्षक है. हम हमेशा काम की नींव और दृष्टिकोण पर बात करते हैं. आपके वर्क एथिक्स और जिस तरह से आप आर्ट और क्रिएटिविटी पर ध्यान केंद्रित करते हैं और बाहरी उपकरणों के बारे में बात नहीं करते हैं, क्योंकि वह आपकी रचनात्मक यात्रा का केंद्र बिंदु नहीं है. मेरे लिए मणि सर के साथ अपने क्राफ्ट के प्रति अपना दृष्टिकोण देखने के लिए इससे बेहतर जगह और क्या हो सकती है! ” आपको बताते चलें कि 'पोन्नियिन सेलवन: I' कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास से प्रेरित है. जो 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक (Ponniyan Selvan- I release date) देने वाली है. दर्शक इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं. 

संबंधित लेख

First Published : 27 Sep 2022, 12:24:38 PM

For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन