: साउथ मूवी के रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे आमिर खान के बेटे जुनैद ? पढ़ें पूरी खबर
Aamir Khans Son Junaid Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Amir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) के हाथ एक बड़ी फिल्म लगने की खबरें सामने आई हैं. खबर है कि, जुनैद खान को एक सुपरहिट साउथ फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए साइन किया गया है. तमिल हिट फिल्म लव टुडे के हिंदी रीमेक में आमिर खान के लाडले अपने एक्टिंग हुनर को आजमा सकते हैं.
'लव टुडे' के हीरो बनेंगे जुनैद खान
बता दें कि, फैंटम फिल्म्स और सृष्टि आर्या तमिल हिट फिल्म 'लव टुडे' (Love Today) का हिंदी में रीमेक बना रहे हैं और उन्होंने अपने मेल लीड को फाइनल कर लिया है. ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी रीमेक फिल्म के लिए आमिर खान के बेटे जुनैद खान लीड हीरो प्ले कर सकते हैं. हालांकि, अभी फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर के बेटे जुनैद को फिल्म के लिए संपर्क किया गया है और वह जल्द ही फाइनल एक्टर हो सकते हैं.
कुछ ऐसी है लव टुडे की कहानी
लव टुडे की बात करें तो ये एक लव स्टोरी फिल्म है पिछले साल 2022 में रिलीज हुई थी, 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 150 करोड़ रुपये कमाए थे. तमिल फिल्म में प्रदीप रंगनाथन और इवाना लीड रोल में थे. प्रदीप ने फिल्म का निर्देशन और लेखन भी किया था.
कैसा रहा है जुनैद खान का करियर
जुनैद के एक्टिंग करियर की बात करें तो आमिर के लाडले पहले ही यशराज बैनर की फिल्म 'महाराजा' में काम कर चुके हैं. ये फिल्म रिलीज को तैयार है. इसके अलावा जुनैद ने 'प्रीतम प्यारे' नाम की एक वेब सीरीज में भी काम किया है जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया था.
लाल सिंह चड्ढा के लिए ऑडिशन दे चुके हैं जुनैद
साथ ही आमिर के बेटे जुनैद ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के टाइटल रोल के लिए भी ऑडिशन दिया था. आमिर ने अपने बेटे की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि वह ‘लाल सिंह चड्ढा’ के रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट थे. बता दें कि, आमिर खान के बेटे जुनैद अमेरिकन एकेडमी ऑफ ड्रामाटिक आर्ट्स, लॉस एंजिलिस से पढ़ाई कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें- Suriya New Home: सूर्या ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, कीमत सुन उड़ जएंगे आपके होश
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
IIFA Awards 2027 Abu Dhabi : अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे
आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब
तहसीलदार ने नेताजी को तरेरी आंखें, तमीज भी सिखाई : BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब
सिंगर आशा भोसले का निधन : 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन