Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: MP BIG BREAKING: ​​​​​​​तालाब में मिली 3 बच्चों की लाश, शनिवार से लापता थे बच्चे, जानिए किन सुरागों से शव तक पहुंची पुलिस

MP CG Times / Sun, Dec 5, 2021

शाजापुर। जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र से 3 बच्चे शनिवार शाम से लापता थे. तीनों बच्चों की खोजबीन हो रही थी. खोजबीन के दौरान रविवार सुबह तीनों बच्चों के कपड़े और जूते तालाब किनारे पड़े हुए मिले, जब तालाब में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की तो तीनों बच्चों के शव मिल गए. तीनों के शवों को पीएम के लिए कालापीपल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया.

राजेंद्रग्राम में फूड डिपार्टमेंट का छापा: घटिया सामान और मिठाई बेचने वाले नमकीन भंडार संचालकों पर गिरी गाज, जानिए कितने हजार का लगा जुर्माना

कालापीपल के भुरिया खजुरिया गांव के नैतिक पुत्र रामबाबू (9), अभिषेक पुत्र अमरसिंह बागरी (13) और अभिषेक पुत्र आत्माराम (10) शनिवार स्कूल से घर आने के बाद तीनों चौराहे पर खेलने के लिए गए और देर रात तक वापस नहीं लौटे.

पुष्पराजगढ़ में भ्रष्टाचार का गुनहगार कौन ? विकास के दावे खोखले, सरपंच-सचिव और इंजीनियर निर्माणकार्य में लगा रहे पलीता, मनरेगा में भी ठेकेदारी हॉवी !

परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों बच्चों की आसपास के इलाके में तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने कालापीपल पुलिस को भी शिकायत की. रविवार सुबह गांव के पास बने तालाब के किनारे खोजबीन के दौरान तीनों बच्चों के कपड़े और जूते दिखाई दिए. तालाब पूरी तरह से सूखा है.

खौफनाक वारदात: घर में खाना बनाने पर हुआ विवाद, तो पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद बंदूक लेकर पहुंचा थाने

पूरे तालाब में पानी नहीं है, लेकिन अवैध उत्खनन करने वालों ने तालाब के अंदर खुदाई कर दी. तालाब में करीबन 30 फीट गहरी खुदाई के कारण उसमें एक गहरा गड्‌ढा हो गया था, उसमें पानी भरा हुआ था. संभवतः तीनों बच्चे वहां नहाने के लिए चले गए. तीनों बच्चों में एक तैरना जानता था। उन दोनों को बचाने में वह भी डूब गया.

इकलौता बेटा था अभिषेक तीनों बच्चों में अभिषेक पुत्र अमरसिंह अपने माता-पिता का एक ही बेटा था. इसकी एक बहन है, अभिषेक की मौत से माता-पिता को गहरा सदमा लगा है. दो बच्चों की और मौत हुई है, उनमें दोनों के भाई-बहन हैं.

पूरा गांव हुआ गमगीन

तीनों बच्चे अलग-अलग परिवार के हैं। तीन परिवारों के चिराग बुझ गए. तालाब में बच्चों की जानकारी लगते ही बच्चों के परिजन और ग्रामीण तालाब पर पहुंच गए. जैसे ही बच्चों के शव निकाले गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना से पूरे गांव में मातम छा गया. इनमें से दो बच्चे कक्षा चौथी और एक बच्चा कक्षा 8वीं का छात्र था और गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ने जाते थे.

कालापीपल थाना टीआई उदयसिंह अलावा ने बताया कि शनिवार शाम को तीन बच्चों के लापता होने की जानकारी मिली थी. रविवार सुबह तालाब किनारे कपड़े और जूते मिलने पर तलाशी के दौरान तीनों बच्चों के शव मिले. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है.

read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन