: पति के लिए पत्नियां सीता की तरह रहें: दुनिया के लिए दुर्गा-चंडी और काली बन जाएं, पंडित प्रदीप मिश्रा ने महिलाओं को दी नसीहत
गनौद के लोगों के पुण्य का पलड़ा भारी रहा
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा में बताया कि पुण्य कितना शक्तिशाली होता है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कथा कहीं और होने वाली थी और गनौद में हुई। शिव की कृपा से गनौद के लोगों के पुण्य का पलड़ा भारी रहा होगा।
लोहे की रॉड से युवक की हत्या: छत्तीसगढ़ में खून से लथपथ शव सड़क किनारे फेंका, सिर पर मिले गहरे जख्म के निशान
प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आज की कथा एकांतेश्वर महादेव की कथा है। यहां कोई इमारत नहीं है, कोई बड़ी गाड़ियां नहीं हैं, कोई शोर नहीं है। इसीलिए यहां एकांतेश्वर महादेव की कथा चल रही है। इस स्थान पर एक ही नारा गूंज रहा है, बोल-बम का नारा, बाबा तेरा सहारा है।
जहां धर्म का अपमान हो रहा हो, वहां चुप नहीं रहना चाहिए
उन्होंने बताया कि आप भगवान के जितने करीब होंगे, उतना ही चुप रहेंगे, लेकिन जहां धर्म का अपमान हो रहा हो, वहां चुप नहीं रहना चाहिए। अगर कोई अच्छे मन से कथा सुनने आता है, तो कथा उसका मन भर देती है। शिव कथा से कोई खाली हाथ नहीं जाता।
पंडित मिश्रा ने बताया कि कथा सुनने वाले का चेहरा देखने मात्र से ही उसका पुण्य मिल जाता है। विध्वेश्वर संहिता के अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल एक घूंट में लेने या पीने से व्यक्ति तीन पापों से मुक्त हो जाता है।
‘बेटियों को नहीं करना चाहिए लव मैरिज’: पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- जिसे पिता ढूंढ़कर लाएं उससे करो, बाबा ने भक्तों को दिए 4 रोचक ज्ञान
श्रद्धा होगी तो शिव अवश्य मिलेंगे
पत्र वाचन करते हुए उन्होंने बताया कि जब भरोसा होगा, जब आस्था होगी, तो शिव अवश्य मिलेंगे। दूसरे का धन और दूसरे की स्त्री एक दिन बर्बाद हो जाती है। पूरा वंश नष्ट हो जाता है। जैसे रावण की पूरी लंका जल गई थी। पूरा वंश नष्ट हो गया। जालंधर की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जिसकी दृष्टि गलत होती है, उसका विनाश निश्चित है।
भक्त के वेश में आए थे लुटेरे
पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा पंडाल में कुछ लुटेरे भक्त के वेश में आए थे। पुलिस ने चेन लूटने आई उत्तर प्रदेश की 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं ट्रेन से रायपुर आई थीं और स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला में ठहरी थीं। कथा शुरू होते ही पांचों भीड़ में घुस जातीं और महिलाओं के गले से चेन लूट लेतीं। पांचों ने छह से अधिक महिलाओं की चेन लूटी है।
पंडित प्रदीप मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी: लिखा- कथा कैंसिल कर दो, वरना तुम्हें इतना बदनाम करेंगे कि अगली बार नहीं आ पाओगे
पुलिस अफसरों ने बताया कि आजमगढ़, उत्तर प्रदेश की पूजा देवी (35), सुनीता देवी (24), सपना देवी (30), आशा देवी (58) और कौशल्या देवी (58) पांचों परिचित युवक अरविंद कुमार के साथ रायपुर पहुंचीं। उन्होंने स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला में कमरा लिया। वहां से वे रोज सुबह ऑटो से नवा रायपुर पहुंचती थीं और भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करती थीं।
इन महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया
इन महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। विधायक खुशवंत साहब ने किया कथा का आयोजन। दरअसल, नवा रायपुर के गनोद-खरखराडीह में 11 अगस्त से 16 अगस्त तक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा विधायक खुशवंत साहब ने किया था। शिव कथा सुनने के लिए भाजपा नेता भी पंडाल में पहुंचे थे। भारी बारिश और खराब मौसम के बीच भी लोग बड़ी संख्या में इस कथा को सुनने के लिए पहुंचे थे।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन