: 'बेटियों को नहीं करना चाहिए लव मैरिज': पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- जिसे पिता ढूंढ़कर लाएं उससे करो, बाबा ने भक्तों को दिए 4 रोचक ज्ञान
मौत के बावजूद भीषण गर्मी में पहुंच रहे हैं लाखों श्रद्धालु
दुर्ग जिले के अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा 26 मई से चल रही है। 2 जून तक चलने वाले इस आयोजन में हर दिन करीब 1 लाख लोग पहुंच रहे हैं। कथा का क्रेज आप इसी बात से समझ सकते हैं कि यहां आए एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की 29 मई को मौत हो गई।
धरसींवा के बुजुर्ग तीरथ राम साहू को अचानक चक्कर आया और वे गिर पड़े। परिजन उन्हें अमलेश्वर उपस्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी हर दिन भीड़ बढ़ती जा रही है। पंडाल में लोगों को जगह नहीं मिल रही है, लोग सड़क और नालियों के किनारे बैठकर कथा सुन रहे हैं।
विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
झारखंड, बिहार, बंगाल, पंजाब, मध्य प्रदेश से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। 50 हजार से अधिक महिलाएं आई हैं। कुछ के साथ शिशु हैं, तो कुछ बुजुर्ग हैं। भीषण गर्मी और तपती धूप को झेलते हुए ये सभी रात में पंडाल में ही सो रही हैं। आयोजन समिति और कुछ सामाजिक संगठन यहां भोजन के लिए भंडाला चला रहे हैं।
महिलाएं रात में पंडाल में पड़े तिरपाल को बिछाकर यहां सो रही हैं। पिछले दो-तीन दिनों में गर्मी के कारण 20 से अधिक महिलाएं बेहोश हो चुकी हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया या स्वयंसेवकों ने उनकी मदद की। बीते दिनों के मौसम को समझें तो रायपुर में 30 मई को तापमान 46.8 और 31 मई को 45 डिग्री से ऊपर रहा।
सीएम साय की पत्नी ने सुनी कथा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय भी शिव महापुराण की कथा सुनने अमलेश्वर पहुंचीं। कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- जन्म-मृत्यु तो बार-बार होगी, मृत्युलोक में जन्म लेना आसान है। लेकिन महादेव की भक्ति और कीर्तन पाना कठिन है।
यहां 46 से 47 डिग्री की भीषण गर्मी के बावजूद आप सभी भगवान शिव की कथा का लाभ लेने आए हैं। इससे बड़ा कोई लाभ नहीं हो सकता। सीएम की पत्नी ने मंच पर जाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल भी मौजूद थे।
बाबा जी का रोचक ज्ञान, जो लोगों को मिला
ताश खेलने वाले बुजुर्गों को सलाह- पंडित प्रदीप मिश्रा ने बुजुर्गों को सलाह देते हुए कहा कि बुजुर्ग जब फ्री होते थे तो गांव में पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर ताश खेलते थे। लेकिन इससे उनका जीवन पूरा नहीं होने वाला है। जिस दिन हम समय की कीमत जान लेंगे, उसी दिन से आपका सबसे अच्छा समय शुरू हो जाएगा।
तो शिव जी चीजों को स्वीकार नहीं करते- कथा में बाबा जी ने कहा कि पड़ोसी की चीजों को देखकर शिव जी की पूजा न करें, यह गलत है। आपको नहीं पता कि पड़ोसन ने पूजा में क्या चीजें चढ़ाई हैं और वह अपने पति से उन चीजों को लाने के लिए कहती है, तो पति नाराज होकर उन चीजों को लाने जाता है लेकिन वह उन्हें प्यार से नहीं लाता है, इसलिए भगवान शिव उन्हें स्वीकार नहीं करते हैं।
भोलेनाथ देंगे करोड़ों की संपत्ति- पंडित प्रदीप मिश्रा ने युवाओं से कहा कि आप भोलेनाथ से बस इतना कह दीजिए कि हम चांद, सूरज और तारे नहीं ला सकते, हमारे पास कुछ भी नहीं है भोलेनाथ, आपने हमें जन्म दिया है, वह सब आपको समर्पित है और मेरा दिल आपके लिए है और आपको करोड़ों की संपत्ति मिलेगी।
ऐसा करने से पितृ दोष दूर हो जाएगा- प्रदीप मिश्रा ने बताया कि हम जब भी मंदिर जाते हैं तो कहीं भी दीया जलाकर वहीं छोड़ देते हैं। लेकिन इन छोड़े गए दीयों का महत्व बहुत बड़ा है। बुझे हुए दीयों को इकट्ठा करके एक जगह रख दें और भगवान शंकर को प्रणाम करके वापस आ जाएं तो आपके सिर पर लगा पितृ दोष दूर हो जाएगा।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन