: नशा, शराब औऱ गुनाह: केंद्रीय मंत्री के पूर्व सलाहकार ने कार से भीड़ को रौंदा, रईसजादे का गुनाहों से गहरा नाता, जानिए इसका बॉलीवुड कनेक्शन
दरअसल साहिल जैन रायपुर में इवेंट कंपनी का मैनेजर है. यह इवेंट ऑर्गनाइज करवाता है. शहर में कई कार्यक्रम इसने करवाएं है. रईसजादे का कई बड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप होते रहता था. बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस को इवेंट में बुलाया जाता है. इसलिए इसका अभिनेताओं से मिलना हो जाता है. उनके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहता है. इसी रईसी का धौंस दिखाते रहता है.
MP CRIME BREAKING : बाजार से लौट रहे BJP नेता की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, बाइक लूट कर भी ले गए हत्यारे
एक्टर और एक्ट्रेस के साथ ली है सेल्फी
साहिल जैन ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अमीर खान, सारा अली खान और नोरा समेत कई एक्टर और एक्ट्रेस के साथ तस्वीरें ली है. इन्हीं तस्वीरों के बल बुते वो अपने आप को ज्यादा पावरफुल समझने लगता है. शराब के नशे में फिल्मों की तरह रियल लाइफ में भी कार की रफ्तार बढ़ा दी. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई.
केंद्रीय मंत्री का मीडिया सलाहकार भी था
साहिल जैन इससे पहले केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का मीडिया सलाहकार भी रह चुका है. लेकिन रेणुका सिंह के नाम का दुरूपयोग करने की वजह से साहिल को काम से निकाल दिया गया था. यानी रईसी दिखाना इसकी पुरानी आदत है. साहिल मारपीट और गुंडागर्दी के मामले में भी आरोपी है. इसके खिलाफ मारपीट और गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज है. यह अग्रिम जमानत पर बाहर है. लेकिन अब फिर से अंदर चला गया.
सनकी हत्यारा: मां के बाद बेटे ने पिता को भी मार डाला, बोला- दोनों को जन्नत भेजा दिया, अब अगला नंबर भाभी का
साहिल का रद्द होगा लाइसेंस
पुलिस आरोपी साहिल जैन का लाइसेंस निरस्त के लिए परिवहन विभाग के पास प्रकरण भेजेगी. बता दें कि कुछ महीने पहले साहिल जैन ने सरस्वती नगर इलाके में एक सेकंड हैंड कार डीलर के शोरूम में घुसकर मारपीट भी की थी. इस मामले में भी इसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज है.
भीड़ में घुसा दी थी तेज रफ्तार कार
गौरतलब है कि कारोबारी परिवार से आने वाले रईसजादे साहिल जैन ने बीती रात 3 से 4 राहगीरों और 2 खड़ी गाड़ियों को कार से टक्कर मार दी. जिस वक्त यह हादसा हुआ कार चालक नशे में था. इस हादसे में कई बच्चे और महिलाएं बाल बाल बच गई. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने साहिल जैन की पिटाई कर दी. मौदहापारा पुलिस ने आरोपी साहिल जैन को गिरफ्तार कर लिया है.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन