Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: छत्तीसगढ़ में BMO और स्टाफ नर्स निलंबित: सरकारी अस्पताल के फर्श पर हुई थी गर्भवती की डिलीवरी, RMA को नोटिस, ANM हटाई गई

छत्तीसगढ़ में BMO और स्टाफ नर्स निलंबित: सरकारी अस्पताल के फर्श पर हुई थी गर्भवती की डिलीवरी, RMA को नोटिस, ANM हटाई गई
Chhattisgarh Surguja BMO and staff nurse also suspended: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उपस्वास्थ्य केंद्र नवानगर में एक गर्भवती महिला का प्रसव फर्श पर ही करा दिया गया। अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव ने बीएमओ डॉ. पीएन राजवाड़े को निलंबित कर दिया है। अस्पताल के आरएमए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। मामले में एएनएम को पहले ही हटाया जा चुका है। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को निलंबित किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार दरिमा के नवानगर ग्राम पंचायत की 25 वर्षीय गर्भवती महिला को जब प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो मितानिन उसे लेकर शनिवार की सुबह 9 बजे नवानगर उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंची। मितानिन ने नर्स और डॉक्टर को बुलाया, लेकिन अस्पताल में कोई नहीं पहुंचा। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर मितानिन ने गर्भवती महिला को जमीन पर लिटाकर प्रसव कराया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। मुश्किल में बीएमओ कलेक्टर विलास भोस्कर के निर्देश पर रविवार को सीएमएचओ डॉ. आरएन सिंह की मौजूदगी में जांच की गई। जिला स्तरीय जांच दल के डॉ. गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला मितानिन समन्वयक एवं संबंधितों के बयान लिए गए। बीएमओ, संस्था प्रभारी, बीपीएम, स्टाफ नर्स, एएनएम एवं स्थानीय मितानिनों के बयान के बाद बीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट राज्य शासन को भेजी गई। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव चंदन कुमार ने बीएमओ भफौली डॉ. पीएन राजवाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में फर्श पर हुई डिलीवरी: गर्भवती महिला कराहती रही, डॉक्टर-नर्स रहे गायब, मितानिन ने कराया प्रसव, वीडियो हुआ वायरल आरएमओ आज पेश करेंगे जवाब मामले में संस्था प्रभारी आरएमए को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एएनएम मीना चौहान को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स कन्या पैंकरा बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गई। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री: समय से दो दिन पहले पहुंचा, आज चार संभागों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट सरकार बदलने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही के मामले में सरकार बदलने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है। स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही के मामलों में डॉक्टरों की कमी बताकर कार्रवाई न करने की पुरानी परंपरा के चलते डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बेलगाम हो गए थे। इस मामले में संस्था प्रभारी पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत: छत्तीसगढ़ में ओवरटेक के चक्कर में बस से भिड़े बाइक सवार, परिजनों के इंतजार में पुलिस दरिमा बना अलग ब्लॉक, बीएमओ की तैनाती नहीं संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर के आसपास के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को भफौली बीएमओ के अधीन कर दिया गया है। दरिमा अलग ब्लॉक बन गया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने दरिमा ब्लॉक के लिए अलग से बीएमओ की तैनाती नहीं की है। इसके चलते दरिमा समेत नवानगर और अन्य स्वास्थ्य केंद्र भफौली बीएमओ के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन