: छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में फर्श पर हुई डिलीवरी: गर्भवती महिला कराहती रही, डॉक्टर-नर्स रहे गायब, मितानिन ने कराया प्रसव, वीडियो हुआ वायरल
बिना संसाधन के जमीन पर कराया प्रसव
मितानिन ने नर्स और डॉक्टर को बुलाया, लेकिन कोई भी अस्पताल नहीं पहुंचा। जिसके कारण असुरक्षित तरीके से जमीन पर ही प्रसव कराया गया। इसके बाद परिजनों ने गांव से दाई को बुलाकर जगह की सफाई कराई। इस दौरान अस्पताल में सिर्फ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद था। ग्रामीणों के अनुसार यह पहली घटना नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों के प्रतिदिन अनुपस्थित रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों को भी मौसमी बीमारियों सर्दी-जुकाम व बुखार के इलाज के लिए अंबिकापुर जाना पड़ता है।
लापरवाही हुई, मामले की जांच होगी- प्रभारी सीएमएचओ
इस मामले में प्रभारी सीएमएचओ डॉ. जेके रेलवानी ने कहा कि मामले में लापरवाही हुई है। सुबह ड्यूटी पर आई नर्स अस्पताल आते समय दुर्घटना का शिकार हो गई। इसके कारण वह सवा घंटे देरी से अस्पताल पहुंची। ड्यूटी डॉक्टर ने कहा कि वे मौके पर मौजूद थे, लेकिन इसकी जांच की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री: समय से दो दिन पहले पहुंचा, आज चार संभागों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट
उन्होंने कहा कि प्रसव के लिए एक निश्चित प्रोटोकॉल का पालन करना होता है। इसका पालन नहीं किया गया। हालांकि बताया गया है कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यह लापरवाही क्यों हुई? इसकी जांच की जाएगी। संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
वीडियो बनाने को लेकर भी अधिकारी गंभीर
नवानगर अस्पताल में अव्यवस्था को उजागर करने के लिए किसी अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लेकिन इस दौरान उसने गर्भवती महिला की निजता का हनन कर वीडियो वायरल कर दिया। प्रभारी सीएमएचओ डॉ. रेलवानी ने बताया कि इस पर भी संज्ञान लेकर उच्च अधिकारियों से सलाह लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन