Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की पति की हत्या : हादसा दिखाने थार से बाइक को मारी टक्कर, एक साल से चल रहा था अफेयर

रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खसेरा के रहने वाले किशोर सारथी (27) का शव 28 फरवरी की सुबह ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध हालात में मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने सड़क किनारे शव मिलने पर हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।

हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या निकली

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। शक की सुई किशोर की पत्नी रोशनी पर गई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने प्रेम संबंध और साजिश का खुलासा कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, रोशनी का पिछले एक साल से गांव के ही लिलेश उर्फ मुरू से प्रेम संबंध था। दोनों साथ रहना चाहते थे और इसी वजह से किशोर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।

किराए की थार से रची गई साजिश

27 फरवरी की रात रोशनी ने बहन को लाने के बहाने किशोर को ग्राम बिठिया भेजा। रास्ते में सागौन वाटिका के पास लिलेश अपने दो साथियों अजय राज कुलदीप और देवेंद्र कुमार के साथ किराए की थार लेकर पहले से घात लगाकर बैठा था।

जैसे ही किशोर बाइक से वहां पहुंचा, आरोपियों ने थार से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशोर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। मौके पर घसीटे जाने के निशान भी मिले।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि किशोर को पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी थी, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। रोशनी ने बयान में यह भी कहा कि पति उसके साथ मारपीट करता था। इसी के चलते उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

4 आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने पत्नी रोशनी, उसके प्रेमी लिलेश उर्फ मुरू और दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन