Logo
Breaking News Exclusive
जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान

: लुटेरी दुल्हन ने 10 साल में की 5 शादी, 6वें में पकड़ाई: खुद को कुंवारी बताकर करती थी शादी, फिर दहेज प्रताड़ना लगाकर फंसाती थी, मां-बेटी गिरफ्तार

Chhattisgarh Raipur Looteri Dulhan arrested along with her mother; छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस ने 5 बार शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। महिला ने खुद को अविवाहित बताकर 10 साल में 5 बार शादी की थी। 6वीं शादी से पहले उसका राज खुल गया। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, आरोपी महिला अपने पति के घर से सोना, चांदी और पैसे लेकर भाग गई थी। जानकारी के मुताबिक, लड़की सोशल ग्रुप में लड़कों का बायोडाटा भेजकर उन्हें अपने प्यार में फंसाती थी। फिर शादी के बाद उन पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर पैसे ऐंठती थी। इस पूरी वारदात में उसकी मां भी शामिल थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दूरियां बढ़ गईं शुभम देवांगन (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी शादी मई 2023 में पूजा देवांगन उर्फ ​​गीतांजलि से हुई थी। पूजा मूल रूप से आरंग की रहने वाली है। उसका बायोडाटा एक सोशल ग्रुप में आया था। शुभम के परिजनों ने पूजा से संपर्क किया। धीरे-धीरे पूजा और शुभम के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान पूजा ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और जल्दी शादी की जिद करने लगी। लुटेरी दुल्हन…लोगों को प्यार में फंसाकर 4 बार की शादी: खुद को कुंवारी बताया, दहेज का केस दर्ज कराकर पैसे ऐंठती, मां-बेटी मिलकर करती वारदात मिली जानकारी के अनुसार शादी के कुछ महीनों बाद ही पूजा ने शुभम से दूरियां बढ़ा लीं। वह घर में झगड़ा करने लगी और अलग रहने की जिद करने लगी। परेशान होकर शुभम रायपुर से अंबिकापुर शिफ्ट हो गया। शुभम एक निजी कंपनी में नौकरी करने लगा। महिला वहां से अपने मायके जाने की जिद करने लगी। इसके बाद वह काफी समय तक अपने मायके में ही रही। इस दौरान शुभम को भी शक हो गया। दहेज और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज शुभम का आरोप है कि विवाद के बाद पूजा ने पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराई। उसने शुभम और उसके परिजनों के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज कराई। जिसमें दहेज और मानसिक प्रताड़ना के आरोप थे। शुभम ने मुजगहन थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते साल 2024 में मामला कोर्ट में चला गया। 5 लाख के जेवर चोरी, फिर खुला राज इस विवाद के दौरान पूजा देवांगन ने शुभम के घर में रखे करीब 5 लाख रुपए के जेवर लॉकर से निकाल लिए। इनमें उसकी मां के जेवर भी शामिल थे। फिर वह इसे लेकर अपने मायके चली गई। इसके बाद शक बढ़ने पर शुभम ने महिला के बारे में छानबीन की। पता चला कि पूजा देवांगन ने साल 2015 से 2023 के बीच 5 अलग-अलग लड़कों से शादी की है। उसने उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन से भी शादी की है। पहले पतियों से नहीं लिया तलाक आरोप है कि महिला पूजा देवांगन की मां गायत्री देवांगन ने भी इस मामले में उसका साथ दिया। शुभम को पता चला कि महिला ने अपने पहले पति से तलाक भी नहीं लिया है और खुद को कुंवारी बताकर उससे शादी कर ली। करीब 8 महीने की सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को महिला और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मुजगहन थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उस पर साजिश कर धोखाधड़ी करने का आरोप है। मामले में अन्य पीड़ितों से भी बयान लिए गए हैं। अब आरोपी लुटेरी दुल्हन पूजा देवांगन और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल भेज दिया है। दोनों को आरंग से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के डर से दोनों छिपकर रह रही थीं। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन