: लुटेरी दुल्हन...लोगों को प्यार में फंसाकर 4 बार की शादी: खुद को कुंवारी बताया, दहेज का केस दर्ज कराकर पैसे ऐंठती, मां-बेटी मिलकर करती वारदात
शादी के कुछ महीने बाद ही दूरियां बढ़ गईं
शुभम देवांगन (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी शादी मई 2023 में पूजा देवांगन उर्फ गीतांजलि से हुई थी। पूजा मूल रूप से आरंग की रहने वाली है। उसका बायोडाटा एक सोशल ग्रुप में आया था। शुभम के घरवालों ने पूजा से संपर्क किया। धीरे-धीरे पूजा और शुभम के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान पूजा ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और जल्द शादी की जिद करने लगी।
मिली जानकारी के मुताबिक शादी के कुछ महीने बाद ही पूजा ने शुभम से दूरी बना ली। वह घर में झगड़ा करने लगी और अलग रहने की जिद करने लगी। परेशान होकर शुभम रायपुर से अंबिकापुर शिफ्ट हो गया। शुभम एक निजी कंपनी में नौकरी करने लगा। महिला वहां से अपने मायके जाने की जिद करने लगी। इसके बाद वह काफी दिनों तक अपने मायके में ही रही। इस दौरान शुभम को भी शक हुआ।
दहेज और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज
शुभम का आरोप है कि विवाद के बाद पूजा ने पुलिस में झूठी शिकायत की। उसने शुभम और उसके परिजनों के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज कराई। जिसमें दहेज और मानसिक प्रताड़ना के आरोप थे। शुभम ने मुजगहन थाने में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते साल 2024 में मामला कोर्ट में चला गया।
दुल्हन को 7 टुकड़ों में काटकर फेंकी लाश: बदन पर 35 जगह चाकुओं के निशान, पढ़िए MP की खौफनाक कत्ल की कहानी
5 लाख के जेवर चोरी, फिर खुला राज
इस विवाद के दौरान पूजा देवांगन ने शुभम के घर में रखे लॉकर से करीब 5 लाख रुपए के जेवर निकाल लिए। इनमें उसकी मां के जेवर भी शामिल थे। फिर वह इसे लेकर अपने मायके चली गई। इसके बाद शुभम का शक बढ़ा तो उसने महिला के बारे में छानबीन की। पता चला कि पूजा देवांगन ने 2015 से 2023 के बीच 4 अलग-अलग लड़कों से शादी की है। उसने उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन से भी शादी की है।
पहले पतियों से नहीं किया तलाक
आरोप है कि महिला पूजा देवांगन की मां गायत्री देवांगन ने भी इस कांड में उसका साथ दिया। शुभम को पता चला कि महिला ने अपने पिछले पति से तलाक भी नहीं लिया है और खुद को कुंवारी बताकर उससे शादी कर ली। इस मामले में करीब 8 महीने की सुनवाई के बाद कोर्ट ने मुजफ्फरनगर पुलिस को महिला और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
इस मामले में पुलिस ने आपराधिक साजिश, पैसे ऐंठने और धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन