: गंगाजल में सायनाइड मिलाकर 3 हत्याएं: आरोपी बोला- मैंने 6 लोगों को मार डाला, आओ तुम्हें लाशें दिखाऊं
अब सिलसिलेवार तीनों हत्याओं के बारे में जानिए...
आरोपी सुखवंत मूल रूप से दुर्ग का रहने वाला है। वह कंप्यूटर और फोटो कॉपी की दुकान चलाता है। सुखवंत का परिचय अभनपुर निवासी नरेंद्र साहू से हुआ था। नरेंद्र भी खोरपा गांव में कंप्यूटर की दुकान चलाता है। सुखवंत ने उसे बताया कि वह तंत्र-मंत्र करना जानता है। सुखवंत ने नरेंद्र को तंत्र-मंत्र के जरिए धन वर्षा का झांसा भी दिया।
आरोपी ने नरेंद्र का विश्वास जीत लिया और पूजा-पाठ के बहाने उससे पैसे लेने लगा। जब नरेंद्र को कोई फायदा नहीं हुआ तो उसने सुखवंत से पैसे वापस मांगे। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सुखवंत को लगा कि उसका राज खुल जाएगा और उसने नरेंद्र की हत्या की योजना बना ली।
पत्रकार की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिली लाश: छत्तीसगढ़ में कुल्हाड़ी से सिर पर ढाई इंच गड्ढा किया, 3 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
ऑनलाइन सायनाइड मंगवाया, क्राइम शो से मिला आइडिया
आरोपी सुखवंत का एक परिवार भी दुर्ग में रहता है। उसे घर पर टीवी पर प्रसारित हो रहे क्राइम शो से हत्या का आइडिया मिला। पता चला कि सायनाइड जहर खिलाने से व्यक्ति के मुंह में झाग नहीं बनता और शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर की पुष्टि नहीं होती। व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है। उसने एक वेबसाइट के जरिए सायनाइड मंगवाया और उसे गंगाजल की डिब्बी में मिला दिया।
तंत्र-मंत्र के बहाने रात में बुलाया
आरोपी ने तंत्र-मंत्र के बहाने 27 नवंबर 2024 की रात अभनपुर के नरेंद्र साहू (35 वर्ष) को नर्सरी के पास बुलाया। वह अपने साथ नींबू, अगरबत्ती, लाल कपड़ा, साइनाइड मिला गंगाजल लेकर आया। उसने नरेंद्र को गंगाजल पिला दिया।
जहरीला पानी पीने से नरेंद्र की मौत हो गई। अगले दिन पुलिस को युवक का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हो पाई। पुलिस इसे हार्ट अटैक मानकर चलती रही। जब विसरा रिपोर्ट आई तो पता चला कि मौत जहर से हुई है।
रायपुर पुलिस ने साइको किलर को छोड़ा
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र के मोबाइल नंबर की जांच की गई तो सुखवंत का मोबाइल नंबर मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की लेकिन वह गुमराह करता रहा। इसके चलते अभनपुर पुलिस को उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस उसे छोड़ने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान धमतरी में एक हत्या का मामला भी सामने आ गया।
राजधानी में मां-बेटी की हत्या: बच्ची की नाली में और मां की घर पर मिली लाश, 2 दिन में 5 हत्याएं
अब जानिए कैसे फंसा आरोपी
दरअसल, धमतरी पुलिस को 3 दिसंबर 2024 को रुद्री थाना क्षेत्र में एक लावारिस बाइक मिली थी। तीन दिन बाद वहां से कुछ दूर एक शव मिला। शव की पहचान सिहावा निवासी वीरेंद्र देवांगन के रूप में हुई। जो लापता था। किसी ने उसके सिर को भारी वस्तु से कुचल दिया था।
धमतरी एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने साइबर टीम की मदद से मृतक की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें भी आरोपी सुखवंत का मोबाइल नंबर मिला। पता चला कि सुखवंत को अभनपुर पुलिस ने भी पूछताछ के लिए पकड़ा था। अब उसे छोड़ रहे हैं। धमतरी पुलिस ने तत्काल आरोपी को 7 दिन की रिमांड पर लिया।
पुलिस से कहा- मैंने 6 लोगों की हत्या की है, आओ तुम्हें शव दिखाता हूं
धमतरी एएसपी चंद्रा और साइबर प्रभारी निरीक्षक सनी दुबे ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 6 लोगों की हत्या की है। उसने शवों को खेतों में गाड़ दिया है। आरोपी ने दुर्ग के खेतों में शवों को छिपाने की बात धमतरी पुलिस को बताई। इस पर कई जगह गड्ढे खोदे गए लेकिन शव नहीं मिले।
हत्यारे ने अभनपुर पुलिस की तरह उन्हें गुमराह करने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। हालांकि पुलिस ने उससे अभनपुर और राखी थाना क्षेत्र में हुई तीन हत्याओं की बात जरूर कबूल करवा ली, जिसमें धमतरी में पैसों को लेकर हुई वीरेंद्र देवांगन की हत्या भी शामिल है। धमतरी में हुई यह हत्या उसकी तीसरी हत्या थी।
आरोपी ने बताया कि वीरेंद्र उसका दोस्त था और उसे दोनों हत्याओं के बारे में पता चल गया था। इसके बाद उसे सायनाइड पिलाकर मारने की योजना थी लेकिन फिर जहर कम पड़ गया। इस पर आरोपी ने धारदार हथियार से वीरेंद्र के सिर पर हमला कर दिया।
डॉक्टर की पत्नी की गला दबाकर हत्या: घर पर अकेली थी महिला, पति और परिवार के लोग बाहर गए थे
रायपुर में दूसरी हत्या, फिर धमतरी में तीसरी हत्या
जानकारी के अनुसार अभनपुर और धमतरी में हत्याओं के बीच उसने 27-28 नवंबर को राखी थाना क्षेत्र में भी एक हत्या की थी। नवा रायपुर निवासी हंसराम साहू को भी सुखवंत ने पैसों का लालच दिया था।
उसने पूजा-पाठ के नाम पर उससे करीब डेढ़ लाख रुपए उधार भी लिए थे। हंसराम भी नरे की तरह पैसे वापस मांग रहा था।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन