: पत्रकार की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिली लाश: छत्तीसगढ़ में कुल्हाड़ी से सिर पर ढाई इंच गड्ढा किया, 3 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
अब जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी 2025 को शाम 7 बजे घर से लापता हो गए थे। अगले दिन 2 जनवरी को उनके भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस लगातार मुकेश के फोन को ट्रेस कर रही थी। फोन बंद होने के कारण आखिरी लोकेशन घर के पास ही दिखी। सीसीटीवी फुटेज भी चेक की गई, जिसमें मुकेश आखिरी बार टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आया। पत्रकारों ने भी अलग-अलग जगहों पर पूछताछ की।
जीमेल लोकेशन के जरिए लोकेशन ट्रेस की गई, जिसमें मुकेश की आखिरी लोकेशन बीजापुर जिला मुख्यालय के चट्टानपारा में मिली। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के कोर्ट परिसर में पहुंची पुलिस मुकेश के रिश्तेदार (भाई) और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर का बैडमिंटन कोर्ट परिसर यहीं पर है। मुकेश के सगे भाई उकेश और अन्य पत्रकारों ने बीजापुर जिले के एसपी जितेंद्र यादव और बस्तर आईजी सुंदरराज पी को इसकी जानकारी दी। पुलिस की टीम भी उस इलाके में पहुंची।
जब पापा पहली बार फ्लाइट में बैठे, तब ठानी पायलट बनूंगी: अब पायलट बनी बस्तर की बेटी, भरेगी ऊंची उड़ान
टैंक पर कंक्रीट का मोटा स्लैब रखा हुआ था
इस दौरान कुछ पत्रकारों की नजर सेप्टिक टैंक पर पड़ी। टैंक पर कंक्रीट का मोटा स्लैब रखा हुआ था, लेकिन उसमें एक भी चेंबर नहीं रखा हुआ था। आमतौर पर टैंक की सफाई के लिए एक हिस्से में चेंबर बनाया जाता है। यहां जब टैंक पूरी तरह से पैक दिखा तो संदेह हुआ। पुलिस को टैंक तोड़ने को कहा गया। जैसे ही टैंक तोड़ा गया, मुकेश का शव पानी में मिला। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
ठेकेदार सुरेश चंद्राकर संदेह के घेरे में
हत्याकांड में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और सुरेश के भाई रितेश चंद्राकर संदेह के घेरे में हैं। कुछ दिन पहले मुकेश ने करीब 120 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क की खराब हालत को लेकर खबर बनाई थी।
बताया जा रहा है कि यह काम सुरेश चंद्राकर का था, जिसके बाद उनके बीच कुछ विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही हत्यारा और हत्या की वजह साफ हो पाएगी।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि नेलसनार, कुडोली, मिरतुर की सड़क 120 करोड़ रुपए की लागत से बनी है। करीब 5 से 6 दिन पहले मुकेश ने रायपुर के अपने एक साथी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया था। इससे ठेकेदार और उसके परिवार के लोग उससे नाराज थे। हम उनसे बार-बार संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन