: बंद प्लांट में मिली 3 खोपड़ी और हड्डियां: कुछ दिन पहले लापता हुए थे मां और बेटा-बेटी, उन्हीं की होने की आशंका, फैली सनसनी
आशंका है कि ये हड्डियां कुछ दिन पहले लापता हुई मां, बेटी और बेटे की हैं। कंकाल देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए ग्रामीणों ने बताया कि खोपड़ियां और अन्य हड्डियां देखकर वे दहशत में आ गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। तुरंत ही भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। वे कंकालों को मौके पर ले गए और दिखाया। पुलिस ने कंकालों को बरामद कर लिया है।
छत्तीसगढ़ ‘दृश्यम’ जैसा मर्डर: ठेकेदार ने हत्या कर शव दफनाया, ऊपर बना दिया पानी टंकी, कंकाल बरामद, पुलिस कराएगी DNA टेस्ट
लंबे समय से बंद है प्लांट
बताया जा रहा है कि फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट के संचालक द्वारिका गुप्ता हैं। ब्रिक्स प्लांट लंबे समय से बंद है। हालांकि, ग्रामीण शवों को खेतों में दफना देते हैं। यह भी संदेह है कि कुत्तों ने खोपड़ियां निकाल ली हैं, लेकिन आसपास कोई कब्रिस्तान नहीं है।
कंकालों का डीएनए भी कराया जाएगा
एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने मामले में मानव कंकाल मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों और फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। प्रथम दृष्टया ये मानव कंकाल काफी पुराने हैं। पुलिस टीम यह भी पता लगाएगी कि ये मानव कंकाल कब के हैं और कहां से आए हैं। जरूरत पड़ने पर मानव कंकालों का डीएनए भी कराया जाएगा।
सेक्स से इनकार करने पर हत्या, प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला: पति को पत्नी के चरित्र पर था शक, साड़ी से गला घोंटकर मार डाला
कुसमी से लापता मां-बेटी और बच्चे का सुराग नहीं
कुसमी के वार्ड क्रमांक एक निवासी सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (36) लापता है। वह 27 सितंबर को बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17) और बेटे मिंटू ठाकुर (8) के साथ बाजार के लिए निकली थी, लेकिन तीनों वापस नहीं लौटे। तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट कुसमी थाने में दर्ज है। अभी तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
संदेह है कि ये कंकाल उन्हीं के हैं
बलरामपुर में तीन शव मिलने के बाद पुलिस टीम सूरजदेव ठाकुर को बलरामपुर ले गई। अगर तीनों के कंकाल लापता महिलाओं और बच्चों से मेल खाते हैं तो उनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। संदेह है कि ये कंकाल उन्हीं के हो सकते हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन