MP CG Times
Breaking News Exclusive
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल

: छत्तीसगढ़ 'दृश्यम' जैसा मर्डर: ठेकेदार ने हत्या कर शव दफनाया, ऊपर बना दिया पानी टंकी, कंकाल बरामद, पुलिस कराएगी DNA टेस्ट

छत्तीसगढ़ 'दृश्यम' जैसा मर्डर: ठेकेदार ने हत्या कर शव दफनाया, ऊपर बना दिया पानी टंकी, कंकाल बरामद, पुलिस कराएगी DNA टेस्ट
Chhattisgarh Surguja Murder like Drishyam: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 'दृश्यम' जैसा हत्याकांड सामने आया है। 3 महीने पहले लापता हुए राजमिस्त्री का शव मैनपाट में पानी की टंकी के नीचे नींव में दबा मिला। शुक्रवार को पुलिस ने पानी की टंकी को ढहाया और नींव की जेसीबी से खुदाई कराई तो उसका कंकाल मिला। अब उसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, ठेकेदार अभिषेक पांडेय और उसके साथी उलकिया हाई स्कूल भवन का निर्माण करा रहे हैं। 3 महीने पहले निर्माण स्थल से छड़, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री चोरी हो गई थी। 7 जून को ठेकेदार और उसके साथी दीपेश उर्फ ​​संदीप को उठाकर कार में बिठाकर ले गए। इसके बाद संदीप लकड़ा वापस नहीं लौटा। ठेकेदार अभिषेक पांडेय ने 8 जून को सीतापुर थाने में शिकायत की थी कि दीपेश और विकास नाम के युवकों ने निर्माण स्थल से छड़ चोरी कर उसे बेच दिया है। दीपेश की पत्नी सलीमा लकड़ा ने 16 जून को सीतापुर थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संदीप के लापता होने के बाद उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की जा रही थी। उसका मोबाइल कुछ समय के लिए गुजरात, गोवा और मुंबई में स्विच ऑन रहा था। छ्त्तीसगढ़ में सोने-चांदी और कैश समेत 20 लाख की चोरी: बच्चों को कमरे में बंद कर सामान ले भागे बदमाश, CCTV खंगाल रही पुलिस हत्या के आरोप में घेरा था थाने का मामला अगस्त माह में यह मामला फिर चर्चा में आया, जब सर्व आदिवासी समाज ने संदीप लकड़ा की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। पुलिस ने ठेकेदार अभिषेक पांडेय, प्रत्यूष पांडेय और अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और आदिवासी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी लापता संदीप के घर पहुंचे। 2 दिन की पूछताछ में हत्या का खुलासा सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने मामले में नए सिरे से जांच के निर्देश दिए। मोबाइल लोकेशन स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने ठेकेदार प्रत्यूष पांडेय और 3 साथियों को हिरासत में लिया। एएसपी अमोलक सिंह, सीएसपी रोहित शाह की टीम ने जब ठेकेदार के साथियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि संदीप लकड़ा की हत्या कर शव को मैनपाट के लुरेना में निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे नींव में दफना दिया गया है। गुरुवार को पुलिस टीम भी संदिग्धों को लेकर लुरेना पहुंची। प्रत्युष पांडेय ने पुलिस को बताया कि हजारों रुपए का सामान चोरी होने से वह नाराज था। उसने संदीप की पिटाई की थी। उसे अपने पास रखा था। सुबह संदीप की मौत हो गई। फिर उसे लुरेना में पानी टंकी की नींव में दफना दिया। पानी टंकी तोड़ने के बाद कंकाल बरामद पुलिस लापता संदीप के परिजनों और सर्व आदिवासी समाज के लोगों के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने पानी टंकी तोड़कर जेसीबी से खुदाई कराई तो करीब 15 फीट नीचे युवक का कंकाल बरामद हुआ। कंकाल की पहचान के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। फोरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर की टीम ने कंकाल को सुरक्षित रख लिया है। शव की पहचान हुई, पुलिस बल तैनात परिजनों ने शव की पहचान उसके कपड़ों से की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीतापुर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सरगुजा एसपी योगेश पटेल, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी मौके पर मौजूद हैं। शव मिलने के बाद परिजनों की उम्मीदें टूट गईं। कंकाल देखकर परिजन टूट गए। छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, झमाझम बारिश: राजधानी समेत कई जिलों में हो रही बारिश, 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी शव को दफनाकर बना दी थी पानी की टंकी सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने बताया कि आरोपियों ने संदीप की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को लुरेना तिब्बती कैंप के पास बड़कापारा में नल जल योजना के तहत पानी की टंकी बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में दबा दिया था। पुलिस ने कंकाल बरामद कर लिया है। मामले में 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, दो अन्य फरार हैं। फिल्म दृश्यम से भी ज्यादा सतर्कता आरोपियों ने जिस तरह से शव को पानी की टंकी के नीचे दफनाया, उससे उन्हें पकड़े जाने का कोई डर नहीं था। आरोपियों ने शव को दफनाकर नींव तैयार करवा ली। ऊपर नल जल योजना की पानी की टंकी बनवा दी। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में ठेकेदार के साथी टूट गए और उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। ठेकेदार अभिषेक पांडेय फरार बताया जा रहा है। read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन