: अनूपपुर के बाबा ने भूत-प्रेत भगाने के नाम पर 2 करोड़ ठगे: सेवादार ने चमत्कार दिखाकर अनुयायियों से कैश-गहने ऐंठे, CG में राज खुला तो बोला- सुसाइड कर लो
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एमपी के अनूपपुर निवासी दीपक केलवानी ने बिलासपुर के कस्तूरबा नगर और चकरभाठा में मेडिटेशन क्लास शुरू की थी। इस दौरान जब लोग उससे जुड़ने लगे तो उसने खुद को अमृत वेला परिवार का सदस्य बताया। फिर उसने खुद को मुख्य सेवादार बताकर रिंकू वीरजी के वीडियो दिखाए। इस दौरान उसने सत्संग भी करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे सत्संग में लोगों की संख्या बढ़ने लगी, फिर उसने चमत्कार दिखाना शुरू कर दिया। लोग उसकी बातों पर यकीन करने लगे। कुछ लोग उसके अंध अनुयायी बन गए और उसकी मांग के मुताबिक पैसे देने लगे।
IGNTU में चहेतों को मिलती है नौकरी! विरोध के बाद शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती स्थगित, कुलपति और प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के आरोप
अनुयायियों से लाखों की वसूली की
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कुछ महिलाएं अपने घरों से चोरी-छिपे जेवर और नकदी देने लगीं, उसने भक्तों से बिजली का बिल और रामा वैली में किराए के मकान का किराया लेना शुरू कर दिया, जहां दीपक रहता था। अपने अनुयायियों से लाखों की वसूली करने लगा।
कारोबारी के भतीजों ने आरोपी को दिए डेढ़ करोड़ रुपए
सिंधी कॉलोनी निवासी विशाल हिरवानी ने बताया कि दीपक केलवानी ने पहले अपने दो भतीजों को सत्संग से जोड़ा, फिर दोनों को ट्रेडिंग की पढ़ाई करने के लिए अहमदाबाद भेज दिया। कुछ समय बाद उसने उन्हें वापस बुलाया और उनसे पैसे मांगने लगा। बच्चों ने रिश्तेदारों से पैसे लेकर डेढ़ करोड़ रुपए दे दिए। इसके बाद आरोपी दीपक केलवानी ने व्यापारी के भतीजों से कहा कि शेयर मार्केट में सारा पैसा डूब गया है। इसके बाद व्यापारी के भतीजों ने तुरंत घरवालों को पूरी कहानी बताई। कैसे दीपक केलवानी ने उनके साथ ठगी की।
चमत्कार दिखाकर 40 लाख रुपए ठगे
बिल्हा के बिन्नी चांगलानी ने बताया कि दीपक केलवानी ने चमत्कार दिखाकर उन्हें अपने वश में कर लिया। समृद्धि की बात कहकर पीला द्रव्य दिखाकर आत्मा मुक्ति के लिए 13 लाख रुपए ले लिए। एक हजार कंपनियों का मालिक बनने की बात कहकर 7 लाख 13 हजार रुपए ले लिए।
इसके साथ ही तालाब में मछली छोड़ने के नाम पर 4 लाख 13 हजार रुपए ले लिए। इस तरह अलग-अलग रकम मिलाकर 35 लाख रुपए ठग लिए। अब बिन्नी चांगलानी 45 लाख के कर्ज में हैं।
राजेंद्रग्राम में छात्राओं को किडनैप कर रेप: 9वीं और 10वीं की लड़कियों को उठा ले गए 4 आरोपी, फिर बलात्कार किया, जानिए क्या है पूरा मामला ?
बहन बनाई, फिर आर्थिक तंगी बताकर मांगे रुपए
आरोपी दीपक ने सिंधी कॉलोनी के वलेचा परिवार की महिला को बहन बनाया। उसके घर भी आना-जाना शुरू कर दिया। इसके बाद आर्थिक तंगी बताकर पैसे मांगे। पैसे न होने की बात कहकर कुछ जेवर भी ले लिए। महिला से मैसेज डिलीट करने को कहा, लेकिन डिलीट करने से पहले ही उसके पति ने मैसेज देख लिया। तब मामले का खुलासा हुआ। इस तरह अन्य महिलाओं ने भी उसे पैसे व जेवर दिए हैं, लेकिन अब वे सामने नहीं आ रही हैं। इस बीच दीपक पिछले 15 दिनों से सामाजिक बैठक की बात कहकर सबको बेवकूफ बना रहा है।
ट्रस्ट के प्रधान ने कहा- ऐसे लोगों से सावधान रहें
अमृत वेला ट्रस्ट के प्रधान गुरुदीप सिंह उर्फ रिंकू वीर जी ने कहा कि कुछ लोग फोटो खिंचवाकर खुद को मुख्य सेवादार बताते हैं। इसके बाद लोगों का विश्वास जीतकर ठगी कर रहे हैं। अगर कोई उनके नाम पर पैसे मांगता है तो सीधे फोन पर बात करें, जो भी सेवा करना चाहता है, वह सीधे ट्रस्ट को दान दे। ऐसे लोगों से सावधान रहें।
सीएसपी ने कहा- कुछ लोग जालसाज धर्मगुरु के पक्ष में हैं तो कुछ उसके खिलाफ
सिविल लाइन सीएसपी और प्रशिक्षु आईपीएस निमितेश सिंह ने बताया कि सिंधी समाज के कुछ लोगों ने धर्मगुरु के खिलाफ जालसाजी की शिकायत की है। वहीं, कुछ लोग उसका पक्ष लेने पहुंच गए। ऐसे में पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इसके साथ ही मामले में डीपीओ (लोक अभियोजक) से राय मांगी गई है। डीपीओ से सलाह लेने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन