Logo
Breaking News Exclusive
महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग

: शिक्षिका पूछती है-तुम्हारी गर्लफ्रेंड का नाम बताओ: गरियाबंद में लड़कियों से पूछते हैं तुम्हारा बॉयफ्रेंड कौन है, जानिए क्या है स्कूल में अश्लीलता की कहानी ?

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले का मैनपुर आदिवासी ब्लॉक मैनपुर मुख्यालय में मौजूद हायर सेकेंडरी स्कूल अखाड़ा में तब्दील हो गया है। यहां हायर सेकंडरी में पढ़ने वाले 50 से भी ज्यादा छात्र छात्राएं कलेक्टोरेट पहुंचे। सीधे कलेक्टर दीपक अग्रवाल से मिले। उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा। शाला नायिका अंजली ठाकुर के नेतृत्व में छात्रों ने ज्ञापन दिया है।

इसमें उन्होंने मौजूदा प्रिंसिपल माधुरी नागेश, शिक्षिका लक्ष्मी देवांगन, खुशबुरानी साहू, शिक्षक महेश साहू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों ने शिक्षकों के नामवार आरोपों का ब्यौरा दिया है, जिसमें कौन क्या कह कर प्रताड़ित करता है उसका उल्लेख है। शिकायत के मुताबिक उपरोक्त स्टाफ द्वारा प्रेक्टिकल में अंक कम करने, पालकों को कॉल कर छात्रों के खिलाफ झूठी शिकायत, निराधार आरोपों पर बेवजह नोटिस थमाने के अलावा शिक्षिकाओं द्वारा बालक छात्रों को उनके गर्लफ्रेंड और छात्राओं को बायफ्रेंड का नाम तक पूछने जैसे संगीन आरोप लगाया गया है। छात्रों ने कहा है कि 12 दिसम्बर तक अगर पूर्व प्राचार्य हरिनारायण सिंह को वापस पद में नहीं भेजते हैं,उन पर लगाए निराधार आरोपों की जांच नहीं करते हैं तो छात्र अर्धवार्षिक परीक्षा का विरोध कर आंदोलन करेंगे। हरिनारायण को हटाने के बाद उपजा विवाद छात्रों ने बताया कि 1998 में पदस्थ व्याख्याता हरिनारायण सिंह रसायन शास्त्र पढ़ाते थे। सबसे सीनियर होने के साथ ही उन्हें बालक और पालक सबसे उत्कृष्ट होने का दावा कर रहे हैं। कहा जाता है कि स्कूल में दो पावरफुल शिक्षिका हैं, जिनका दखल प्रशासन में है। एक गरियाबंद से तो दूसरी राजिम से आना जाना करती है। तीनों महिला टीचर्स ने बनाई मनगढंत कहानी अध्यापन प्रभावित होता देख तत्कालीन प्राचार्य ने इनके खिलाफ कार्रवाई करते थे।परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही को लेकर भी तीसरी शिक्षिका पर कार्रवाई हुई थी। छात्रों का आरोप है कि उक्त तीनों ने मनगढ़ंत आरोप लगाकर तत्कालीन प्राचार्य के खिलाफ 18 बिंदु में शिकायत हुई। जिसकी जांच किए बगैर उन्हें जिला अधिकारियों ने एक तरफा हटा दिया। वर्तमान में प्राचार्य का चार्ज माधुरी नागेश के पास है। मामले में अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय ने कहा कि छात्रों से मिली शिकायत के आधार पर जांच टीम गठित की गई है। तीन दिन के भीतर जांच कर प्रतिवेदन चाही गई है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन