Raigarh News, Lailunga Professor Beaten, Chhattisgarh Crime, Professor Reman Bhargav, Obscene Messages, Viral Video Chhattisgarh, CG News Today
सेक्स की डिमांड करने वाले प्रोफेसर को लड़की ने जड़ा थप्पड़ : अश्लील मैसेज भेजकर संबंध बनाने का डाला दबाव, बोलीं-तुम्हारे घर को नोंच कर रख दूंगी, फिर किया राजीनामा
Thu, Jul 2, 2026
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील मैसेज भेजने और संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। नाराज युवती अपने मंगेतर के साथ कॉलोनी में पहुंची और प्रोफेसर को थप्पड़ जड़ दिया।
उसने कहा कि, तुम्हारे घर को मैं पूरी तरह नोंच कर रख दूंगी। मैं शादी करने वाली हूं और तुम मुझे लूटोगे। इस दौरान प्रोफेसर की पत्नी मांफी मांगती भी नजर आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, शासकीय महाविद्यालय कुंजारा, लैलूंगा में पदस्थ प्रोफेसर रेमन भार्गव पर पड़ोसी युवती ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि प्रोफेसर पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा था और संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था।
कॉलेज पहुंचकर की पिटाई, वीडियो वायरल
1 जुलाई को नाराज युवती अपने होने वाले पति के साथ कॉलोनी पहुंची। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गलत काम करने फोर्स करते थे
युवती ने बताया कि, प्रोफेसर रेमन भार्गव जबरदस्ती वॉट्सअप और टेलीग्राम पर गंदी-गंदी मैसेज भेजते थे। गलत काम करने और जबरदस्ती बात करने के लिए फोर्स करते थे। उसने कहा कि, ऐसे प्रताड़ित लड़कियां मेरे सपोर्ट में आए।
मानसिक प्रताड़ना झेल रहे चुकी लड़कियां मेरे साथ आए। जिससे लड़ाई आगे जारी रख सके। मुझे न्याय नहीं मिला, तो आगे की कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। इस प्रोफेसर को जेल भेजना है।
थाने में शिकायत, फिर हुआ समझौता
इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि, युवती ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।