पुष्पराजगढ़ छेड़छाड़ मामला, करनपठार थाना शिकायत, आदिवासी युवती छेड़छाड़, शराब ठेकेदार विवाद, अनूपपुर क्राइम न्यूज, Pushprajgarh molestation case, Karanpathar police station complaint, tribal girl molested, liquor contractor dispute, Anuppur crime news,
पुष्पराजगढ़ में शराब कर्मचारियों ने युवतियों से की छेड़छाड़ : जबरन गाड़ी में बैठाने और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश, विरोध पर परिजनों की पिटाई की
Mon, Feb 16, 2026
अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के करनपठार थाना क्षेत्र के लीला टोला में शराब दुकान से जुड़ा गंभीर विवाद सामने आया है। कर्मचारियों ने युवतियों को पकड़कर खेत की झाड़ियों की ओर ले जाने और बोलेरो वाहन में बैठाने का प्रयास किया।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह टेकाम ने थाना प्रभारी को शिकायत सौंपकर शराब ठेकेदार वीरेंद्र राय के कर्मचारियों पर आदिवासी युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप लगाए हैं।
बस से उतरते ही शुरू हुई घटना
बताया गया कि 13 फरवरी 2026 की रात करीब 1:30 बजे शहडोल से बस द्वारा लीला पहुंची दो युवतियां अपने परिजनों का इंतजार कर रही थीं। तभी कुछ कर्मचारी पहुंचे और कथित तौर पर उनसे अभद्र व्यवहार करने लगे।
जबरन गाड़ी में बैठाने और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने युवतियों को पकड़कर खेत की झाड़ियों की ओर ले जाने और बोलेरो वाहन में बैठाने का प्रयास किया।
विरोध करने पहुंचे परिजनों पर हमला
परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
शराब दुकान की वैधता पर भी सवाल
पार्टी ने लीला टोला स्थित शराब दुकान की वैधता जांचने और पूरे क्षेत्र में कथित पैकारी शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।