Kanker road accident, Chhattisgarh accident news, NH30 crash, Netam family accident, CG breaking news, road accident India, Raipur hospital news
कॉन्स्टेबल के परिवार के 4 समेत 6 की मौत : शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान
Sat, Apr 11, 2026
Chhattisgarh kanker-road-accident-6-dead-netam-family-nh30-crash: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक, उड़कुडा निवासी कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम का परिवार गुरुवार रात शादी समारोह से लौट रहा था। नाथिया नवागांव के पास उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त, मौके पर ही मौतें
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कॉन्स्टेबल की पत्नी कुंती नेताम, दामाद शगुनदास, बहन मकतुला और 7 साल का भांजा वंश समेत अन्य शामिल हैं।
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि दूसरी कार तेज रफ्तार में थी और ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही कार से भिड़ गई। टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
3 घायलों को रायपुर रेफर
हादसे में घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मामले की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी निखिल राखेचा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।