forensic investigation India latest case
Twisha Sharma Death Case इनसाइड स्टोरी : CBI ने रिटायर्ड जज सास को अरेस्ट किया, 3D कैमरे से सुसाइड स्पॉट की मैपिंग, जानिए अब तक की पूरी कहानी ?
Thu, May 28, 2026
भोपाल के एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने गुरुवार को सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को लेकर सीबीआई अधिकारी MANIT परिसर (मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) पहुंचे। यहां मेडिकल बोर्ड को बुलाकर उनका चेकअप कराया गया। इसके बाद उन्हें भोपाल स्थित सीबीआई के ऑफिस ले जाया गया।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, गिरिबाला को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरिबाला पर सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। इससे पहले सीबीआई टीम गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे गिरिबाला के घर पहुंची। करीब 7 घंटे तक पूछताछ करने के बाद शाम 5 बजकर 10 मिनट पर गिरिबाला सिंह गिरफ्तार किया गया।
हाईकोर्ट ने गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द की
इससे पहले बुधवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। हाईकोर्ट ने देर रात 17 पन्नों का आदेश जारी किया। इसमें कहा- मामले की गंभीरता, सबूत और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं था।
यह खबर भी पढ़ें-
Twisha Case – BIG BREAKING
: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, हाईकोर्ट का फैसला, 29 मई तक समर्थ CBI की रिमांड पर
CBI ने हाई इंटेंसिटी कैमरे से रिकॉर्डिंग की
इससे पहले आज जांच के दौरान सीबीआई ने गिरिबाला सिंह के घर में हाई इंटेंसिटी 3D कैमरा लगाकर पूरे परिसर की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। आसपास की लोकेशन भी स्कैन की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटनास्थल किसी पड़ोसी मकान की छत या बालकनी से दिखाई देता है या नहीं।
12 मई की रात हुई थी ट्विशा की मौत
12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
24 मई को भोपाल AIIMS में दिल्ली AIIMS की टीम ने ट्विशा की डेड बॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद शाम को भदभदा श्मशान घाट में ट्विशा का अंतिम संस्कार किया गया। भाई मेजर हर्षित शर्मा ने मुखाग्नि दी थी।
MPCGTIMES.COM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें
mpcgtimes.com
के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें