छत्तीसगढ़ समाचार, बलरामपुर न्यूज, सरकारी स्कूल विवाद, बसंतपुर हाईस्कूल, स्कूल में डांस वीडियो, भोजपुरी गाने पर डांस, Chhattisgarh News, Balrampur News, Government School Controversy, Basantpur High School, Dance Video in School, Dance to Bhojpuri Song,
सरकारी स्कूल में भोजपुरी गाने पर छात्रों का अश्लील डांस : लाइट बंद कर टीवी पर चलाया 'लूलिया का मांगेले' सॉन्ग, देखिए वायरल VIDEO
Thu, Jan 8, 2026
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। वाड्रफनगर क्षेत्र स्थित बसंतपुर हाईस्कूल में 11वीं कक्षा के छात्रों ने पढ़ाई के समय टेलीकॉम लैब में अश्लील भोजपुरी गाने पर आपत्तिजनक डांस किया।
जानकारी के मुताबिक, छात्रों ने टेलीकॉम लैब की लाइट बंद की और टीवी स्क्रीन पर भोजपुरी गाना ‘लूलिया का मांगेले’ चलाकर डांस करना शुरू कर दिया। इस दौरान स्कूल परिसर और कक्षा का पूरा माहौल वीडियो में साफ नजर आ रहा है।
इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया वीडियो
छात्रों ने इस पूरी घटना का वीडियो खुद रिकॉर्ड किया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही मामला चर्चा में आ गया और स्कूल की अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
9 दिसंबर 2025 को बनाया गया था वीडियो
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 9 दिसंबर 2025 का है। वीडियो में शामिल सभी छात्र 11वीं कक्षा के हैं और अलग-अलग विषयों के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं।
घटना के समय शिक्षक कहां थे?
वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि घटना के समय स्कूल में मौजूद शिक्षक आखिर कहां थे। यह भी जांच का विषय है कि छात्रों के पास स्कूल परिसर में मोबाइल फोन कैसे पहुंचे।
स्कूल की अनुशासन व्यवस्था पर सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों के नैतिक और शैक्षणिक विकास पर नकारात्मक असर डालती हैं।
शिक्षा विभाग और प्रबंधन ने शुरू की जांच
मामले के संज्ञान में आते ही शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। संबंधित छात्रों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
कड़ी कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी छात्रों और लापरवाह स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और स्कूलों का अनुशासित माहौल बना रहे।
प्राचार्य का बयान
स्कूल के प्राचार्य संजय यादव ने बताया कि वीडियो की पुष्टि की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे छात्रों की कक्षा के प्रभारी सौरभ पटेल हैं, जो टेलीकॉम विषय पढ़ाते हैं।
प्राचार्य ने कहा कि बच्चों और प्रभारी शिक्षक से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यदि वीडियो पुराना है, तो अब यह कैसे वायरल हुआ, इसकी भी जांच की जाएगी।
देखिए वीडियो