Bijapur Gangrape Case, Chhattisgarh Crime News, Minor Girl Assault, POCSO Case In
Bijapur Gangrape : घुमाने के बहाने बुलाया, 5 दोस्तों ने नाबालिग से दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप
Mon, Apr 13, 2026
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के Bhairamgarh थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने घर से बुलाकर 5 युवकों ने गैंगरेप किया, जिनमें एक आरोपी खुद नाबालिग है।
पुलिस के मुताबिक, 11 अप्रैल 2026 की रात एक परिचित नाबालिग लड़का पीड़िता को बहला-फुसलाकर बाहर ले गया। इसके बाद उसे सुनसान जगह ले जाकर पहले खुद दुष्कर्म किया, फिर अपने 4 दोस्तों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिलाया।
Victim in Hospital: अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई। 12 अप्रैल को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
शहडोल के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग
: ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा
Police Action: 4 गिरफ्तार, 1 नाबालिग कस्टडी में
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
अंकित परबुलिया
लक्ष्मीनाथ लेकाम
सुनील परबुलिया
जातवेद मोड़ियाम
एक नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है।
POCSO Act: सख्त धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत केस दर्ज किया है।Jitendra Yadav ने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
Investigation On: सबूत जुटाने में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी जरूरी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।