Atiq Ahmed Son Aban Killed, Aban Atiq Ahmed Car Accident, Jhansi Car Accident Atiq Son, Atiq Ahmed Family News, UP Crime News, Atiq Ahmed Son Accident Video.
अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत : जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...
Thu, Aug 6, 2026
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के चर्चित माफिया अतीक अहमद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान (21 वर्ष) की गुरुवार सुबह झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
अबान गुरुवार सुबह 5 बजे प्रयागराज से अपनी क्रेटा कार से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। कार में अबान के साथ उसके 4 दोस्त भी सवार थे। झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले सुबह 10.30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार 7 फीट हवा में उछली और उसके परखच्चे उड़ गए। 40 फीट तक हाईवे पर कार के टुकड़े बिखर गए।
दम तोड़ने से पहले अबान के आखिरी शब्द— 'मुझे बचा लो...'
हादसे के बाद कार के दरवाजे पूरी तरह लॉक हो गए थे और अंदर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शी दीपक यादव ने बताया कि कार की रफ्तार 120 किमी/घंटा से भी तेज थी।
प्रत्यक्षदर्शी ने दौड़कर एक घर से लोहे की रॉड (सब्बल) लाकर कार का दरवाजा तोड़ा।आगे की सीट पर बैठे अबान के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं और मुंह में खून भरा हुआ था। बेहद दर्द में तड़पते हुए अबान ने आखरी शब्द कहे— "मेरा नाम अबान है... मुझे बचा लो..." और इसके बाद वह बेहोश हो गया।
इस हादसे में अबान और उसके ठीक पीछे बैठे दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहा अतीक की मौसेरी बहन का दामाद मोहम्मद जैद, उमर अहमद और फारुक अहजम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसे की 2 वजहें आईं सामने: बेजुबान को बचाना या हाईवे पर पड़ी ईंट?
जानवर को बचाने की कोशिश: प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, हाईवे पर अचानक एक बछड़ा आ गया था। उसे बचाने के चक्कर में जब ड्राइवर ने लेफ्ट काटा तो सामने बाइक सवार आ गया, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई।
हाईवे पर पड़ी ईंट: घायल उमर अहमद का कहना है कि हल्की बारिश के बीच हाईवे पर ईंट पड़ी हुई थी, जिससे तेज रफ्तार कार का टायर चढ़ते ही गाड़ी बेकाबू हो गई।
भाई के लिए जेल ले जा रहा था 'लव स्टोरी' वाली दो किताबें
फॉरेंसिक टीम को दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार से सिगरेट के पैकेट, जूते और दो नॉवेल— ‘द इडियट’ और ‘द स्टेशनरी शॉप ऑफ तेहरान’ बरामद हुई हैं। दोनों लव स्टोरी पर आधारित किताबें हैं, जिन्हें अबान झांसी जेल में बंद अपने भाई अली के लिए ले जा रहा था।
अतीक के परिवार का पूरा लेखा-जोखा
माफिया अतीक अहमद के 5 बेटों का वर्तमान स्टेटस
असद (तीसरा बेटा): अप्रैल 2023 में झांसी में ही पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।
अबान (पांचवां व सबसे छोटा बेटा): आज सड़क हादसे में मौत।
उमर (सबसे बड़ा बेटा): लखनऊ जेल में बंद है।
अली (दूसरा बेटा): झांसी जेल में बंद है।
अहजम (चौथा बेटा): ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। भाई की मौत की खबर मिलते ही झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा।
अतीक व अशरफ: 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान हत्या कर दी गई थी।
शाइस्ता परवीन (मां): 50 हजार की इनामी, अभी भी फरार है।
शव लेने झांसी पहुंचे भाई अहजम ने रोते हुए कहा कि "कम से कम अब तो मिट्टी (जनाजे) में भाइयों को शामिल होने आने दिया जाए।"