anuppur news, minor girl murder case, love triangle crime india, mp crime news, forest murder case, police investigation anuppur, crime news hindi
अनूपपुर में 16 साल की लड़की की हत्या का खुलासा : लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Thu, Apr 23, 2026
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में 16 वर्षीय किशोरी की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। निगौरा के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव हत्या का मामला निकला। पुलिस ने इस मामले में एक युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले की शुरुआत 15 अप्रैल को हुई, जब सिंघौरा निवासी शैलेश महरा ने अपनी पत्नी (किशोरी) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 14 अप्रैल को निगौरा रेलवे स्टेशन से लड़की अचानक गायब हो गई थी।
जांच के दौरान 18 अप्रैल को उमरिया बीट के जंगल में एक पेड़ से लटका शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान शहडोल जिले की रहने वाली गुड़िया मेहरा (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई।
अनूपपुर में ट्रैक्टर पलटा, 4 दोस्तों की मौत
: इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव
लव ट्राएंगल बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका अपनी बड़ी बहन के घर सिंघौरा आई थी, जहां उसका प्रेम संबंध बहन के देवर शैलेश महरा से हो गया।
मामले में मोड़ तब आया, जब पता चला कि शैलेश का एक अन्य नाबालिग लड़की से भी संबंध था। इसी प्रेम त्रिकोण ने घटना को जन्म दिया।
राजेंद्रग्राम में इलाज में देरी पर बवाल
: युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए
साजिश रचकर दिया वारदात को अंजाम
चौकी प्रभारी प्रवीण साहू के मुताबिक, शैलेश ने मृतका को रास्ते से हटाने के लिए दूसरी प्रेमिका और एक अन्य नाबालिग लड़के के साथ मिलकर साजिश रची। तीनों ने मिलकर किशोरी की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या लगे।
तीनों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
पुलिस ने युवक और दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।