अनूपपुर हाथी हमला, बरबसपुर गांव खबर, हाथी से मौत मध्यप्रदेश, वन विभाग मुआवजा, जैतहरी हाथी आतंक, Anuppur elephant attack, Barbaspur village news, elephant death in Madhya Pradesh, Forest Department compensation, Jaithari elephant terror,
दीवार तोड़ी, मलबे में दबे…8 दिन बाद बुजुर्ग की मौत : अनूपपुर में 4 दिन पहले घर की दीवार गिराई थी, मलबे में दबने से घायल हुए थे
Mon, Feb 16, 2026
अनूपपुर जिले के बरबसपुर गांव में हाथी के हमले में घायल 70 वर्षीय विशाल भैना की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
12 फरवरी को भोजन की तलाश में जंगली हाथी उनके कच्चे मकान तक पहुंच गया। उसने दीवार तोड़ दी, जिससे मलबे में दबकर बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में भर्ती, फिर घर लाए
घायल हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिन इलाज के बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने से आखिरकार उनकी मौत हो गई।
परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता
मौत के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वन विभाग के विवेचक जेपी लकड़ा ने बताया कि शासन के नियमों के तहत परिवार को 4 लाख रुपए की मुआवजा सहायता दी जाएगी। घायल होने पर भी तत्काल राहत दी गई थी।
जिले में बढ़ा हाथियों का खतरा
जिले में हाथियों के हमले से मौत का यह तीसरा मामला है। इससे पहले जैतहरी इलाके में दो ग्रामीण जान गंवा चुके हैं। वर्तमान में तीन हाथी धनगवां जंगल में मौजूद बताए जा रहे हैं, जिससे आसपास के गांवों में दहशत है।