: नागिन सी लहराई गेंद, 6 बल्लेबाज मिलकर ना बना सके 4 रन, किसने की कंगारुओं की नींद हराम
थी ख़बर गर्म कि ‘ग़ालिब’ के उड़ेंगे पुर्ज़े.
देखने हम भी गए थे पर तमाशा न हुआ.
गालिब के इस शेर से भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की खबर की शुरुआत हो सकता है कि आपको अटपटी लगे. लेकिन नागपुर में खेले गए इस टेस्ट मैच का हाल हूबहू वैसा ही रहा, जैसा गालिब का शेर. गुरुवार को शुरू हुए इस टेस्ट मैच से पहले पिच की बड़ी बातें हुईं. खासकर ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने मैच शुरू होने से पहले ही पिच की कमियां गिनानी शुरू कर दीं. जब ऑस्ट्रेलिया बैटिंग कर रहा था, तब यह बात कुछ हद तक सही लग भी रही थी. लेकिन जैसे ही भारतीय बल्लेबाजी आई, पिच की बातें हवा हो गईं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उप कप्तान केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज गुरुवार को नागपुर में शुरू हुई. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. कमिंस की सोच रही होगी कि ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाए. लेकिन ऐसा हो ना सका. ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर एक-एक रन बनाकर चलत बने. भारत ने इस ड्रीम स्टार्ट को सही अंजाम तक भी पहुंचाया और मेहमान टीम को 177 रन पर समेट दिया. ऑस्ट्रेलिया की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके 6 बैटर मिलकर भी सिर्फ 3 रन बना सके. ये 6 बैटर रहे डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मैन रेनशॉ, टॉड मर्फी, नाथन लॉयन और स्कॉट बोलैंड. इनमें से बैटर रेनशॉ, मर्फी और नाथन लॉयन खाता भी नहीं खोल सके. वॉर्नर, ख्वाजा और बोलैंड ने एक-एक रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोर मार्नस लैबुशेन रहे. उन्होंने 49 रन की पारी खेली और स्टीवन स्मिथ के साथ 82 रन की साझेदारी की. महज 2 रन पर 2 विकेट गंवाने वाले ऑस्ट्रेलिया को लैबुशेन और स्मिथ ने 84 रन तक पहुंचाया. टीम इंडिया में वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा ने लैबुशेन को स्टंपिंग करवाकर यह जोड़ी तोड़ी. लैबुशेन को डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे श्रीकर भरत यानी केएस भरत ने स्टंपिंग किया. जडेजा ने मैच में 5 विकेट झटके. रविचंद्रन अश्विन ने भी कंगारुओं को खूब छकाया. उन्होंने तीन-तीन विकेट लिए.
इसके बाद भारत की बैटिंग आई. जब रोहित शर्मा और केएल राहुल ने बैटिंग करनी शुरू की तो पिच का तिलिस्म गायब हो गया. वही पिच आसान लगने लगी, जिस पर रवींद्र जडेजा ने नागिन सी गेंद लहराई थी. रोहित और केएल राहुल ने 22.5 ओवर में 76 रन की साझेदारी की. पहले दिन का खेल खत्म होने के समय रोहित शर्मा 69 गेंद पर 56 रन बनाकर नाबाद रहे. केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हुए.
न्यूज18हिंदी ने जब पिच की इस किच-किच पर पूर्व क्रिकेटर लालचंद राजपूत से सवाल किया, तो उनका जवाब साफ था. टीम इंडिया के कोच रह चुके राजपूत ने कहा कि यह भारत की ट्रेडिशनल पिच की तरह थी. भारत में ज्यादातर पिचें ऐसी ही होती हैं. ज्यादातर रणजी मुकाबले इसी तरह की पिचों पर होते हैं. इसलिए बल्लेबाजों या गेंदबाजों के प्रदर्शन को पिच से जोड़कर देखने की जरूरत नहीं है. रवींद्र जडेजा ने अच्छी गेंदबाजी की. उनकी गेंदों में वेरिएशन थी, जिसने बैटर्स को छकाया. पिच से मदद जरूर मिली. लेकिन असल में यह जडेजा की कमाल की गेंदबाजी थी, जिससे कंगारू समर्पण करने को मजबूर हुए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, India vs Australia, Lalchand Rajput, Ravindra jadeja, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : February 09, 2023, 18:24 IST
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
क्रिकेट फैन ने फसल बेचकर सूर्यकुमार की बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति : 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई
नंगे पांव कीचड़ में अनुष्का का हाथ थामकर चले विराट कोहली : वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ?
15 साल के क्रिकेटर पर IIM की रिसर्च : सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'
IPL 2026- GT Beat RR Highlights : Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन