सिगड़ी का धुआं बना काल : पति-पत्नी और 4 साल की बच्ची की दम घुटने से मौत, बंद कमरे में भर गया जहरीला धुआं
सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कोट चंदरपुर गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनकी 4 साल की मासूम बेटी के रूप में हुई है।

ठंड से बचने जलाई सिगड़ी, बन गई जानलेवा
जानकारी के अनुसार परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर पत्थर कोयला जलाकर सिगड़ी रखी थी। उसी कमरे में सभी सो गए। कमरे में खिड़की या रोशनदान नहीं था, जिससे धुआं भर गया और दम घुटने से तीनों की मौत हो गई।
बंद कमरे में भर गया जहरीला धुआं
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कोयले से निकली जहरीली गैस (कार्बन मोनोऑक्साइड) के कारण परिवार की जान गई। सुबह तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी का शक हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गांव में पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सावधानी जरूरी
बंद कमरे में कोयला या सिगड़ी जलाना जानलेवा हो सकता है। हमेशा उचित वेंटिलेशन (खिड़की/रोशनदान) रखें और सोते समय कोयला जलता न छोड़ें।
संबंधित ख़बरें
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन