12वीं के छात्र ने घर में फांसी लगाई : सुसाइड नोट में देहदान की इच्छा, आज फिजिकल एजुकेशन का पेपर था
कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रामपुर आईटीआई बस्ती में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान 17 वर्षीय उज्जवल डनसेना के रूप में हुई है। वह SECL DAV पब्लिक स्कूल में कॉमर्स का छात्र और क्लास मॉनिटर था।

परीक्षा में नहीं पहुंचा तो घर पहुंचे शिक्षक
बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक उसका फिजिकल एजुकेशन का पेपर सेंट जेवियर स्कूल में था, लेकिन वह परीक्षा देने नहीं पहुंचा। अनुपस्थित रहने पर शिक्षक उसके घर पहुंचे।
अंदर से बंद था दरवाजा
घर का दरवाजा अंदर से बंद था और तेज आवाज में टीवी-गाने चल रहे थे। खिड़की से देखने पर उज्जवल का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अंग्रेजी में मिला सुसाइड नोट
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार मौके से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उज्जवल ने अपनी मौत के बाद शव को मेडिकल कॉलेज को दान करने की इच्छा जताई है।
बहन-जीजा के साथ रहता था
बताया जा रहा है कि उज्जवल के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी बहन डिंपी डनसेना और जीजा इंद्र के साथ रह रहा था। उसकी बहन एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।
पुलिस जांच जारी
सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट और अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
संबंधित ख़बरें
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन