राजधानी में 3.35 करोड़ की लूट : सराफा कारोबारी पर पिस्टल तानकर हमला, 50 टांके लगे, आईसीयू में भर्ती, कार समेत सोना ले भागे बदमाश
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला कर 3 करोड़ 35 लाख रुपए की लूट की सनसनीखेज वारदात हुई।
राजकिशोर नगर निवासी संतोष तिवारी की वसंत विहार चौक स्थित महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप है। वे रोज की तरह दुकान से सोने के जेवर कार में रखकर घर लौट रहे थे।

टक्कर मारकर रचा गया प्लान
राजकिशोर नगर कॉलोनी के बीएसएनएल ऑफिस गली तिराहे के पास सफेद कार सवार बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मारी। विवाद के बहाने बाहर बुलाया और फिर पिस्टल तान दी।
पिस्टल और हथौड़े से हमला
झूमाझटकी के दौरान बदमाशों ने पिस्टल के बट और हथौड़े से संतोष तिवारी के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। वे खून से लथपथ होकर गिर पड़े। लुटेरे उनकी कार लेकर फरार हो गए।
कितना माल लूटा गया
बदमाश 2 किलो 200 ग्राम सोना और 3 लाख 50 हजार रुपए नकद समेत कुल 3.35 करोड़ रुपए का माल लेकर भागे।
50 टांके लगे, आईसीयू में भर्ती
गंभीर रूप से घायल कारोबारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके सिर में गहरे जख्म हैं और करीब 50 टांके लगे हैं। देर रात उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
पुलिस हाई अलर्ट पर
घटना की सूचना मिलते ही IG रामगोपाल गर्ग, सीएसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे। सर्च डॉग, फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच की गई। शहर और पड़ोसी जिलों में नाकेबंदी कर दी गई है।
चोरी की गाड़ियों से वारदात
जांच में सामने आया कि बदमाश अपनी बाइक और कार मौके पर छोड़ गए थे, लेकिन दोनों वाहन चोरी के निकले। कारोबारी की कार शहर के आउटर उरतुम के पास बरामद हुई है।
CCTV में कैद वारदात
CCTV फुटेज में आरोपी पिस्टल लहराते और हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मौके से एक मैगजीन और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
रेकी के बाद हमला
पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पहले से रेकी की थी। उन्हें कारोबारी के रूट और समय की जानकारी थी। बाहरी गैंग के साथ स्थानीय बदमाशों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
Tags :
बिलासपुर लूट कांड, सराफा कारोबारी हमला, 3 करोड़ 35 लाख लूट, पिस्टल से हमला, छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज, ज्वेलरी शॉप लूट, Bilaspur robbery case, bullion trader attacked, 3.35 crore rupees looted, pistol attack, Chhattisgarh crime news, jewelry shop robbery,
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन